'पठान' का नया रिकॉर्ड! शाहरुख खान की फिल्म ने इतनी स्क्रीन पर किया कब्जा, नहीं हो रहा बायकॉट का असर

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस की दीवानगी ने हद पार कर दी। अब फैंस का क्रेज देखकर 300 शो बढ़ाए गए हैं।

Pathaan 300 Shows Increased: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी ने हद पार दी। फैंस किंग खान को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। अब तक लगभग साढ़े पांच लाख टिकट बिक चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म देश में ही बल्कि विदेश में भी धमाल मचा रही है। अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।

फिल्म पठान ने तोड़ा नया रिकॉर्ड

फिल्म पठान ने तोड़ा नया रिकॉर्ड

25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद से अब एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सबसे पहली हिंदी फिल्म बनी है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके अलावा अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड तोड़ा है।

बढ़ाए गए 300 शो

बढ़ाए गए 300 शो

बता दें कि, फिल्म पठान भारत में 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई। जबकि, विदेश में 2700 स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज किया गया। अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। जिसके बाद एग्जीबिटर्स ने 300 स्क्रीन्स बढ़ा दी है। ऐसे में अब फिल्म को भारत में 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

8000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

8000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

अब दुनियाभर में शाहरुख खान की फिल्म पठान 8000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। जिसके बाद शाहरुख की इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि अब तक किसी हिंदी फिल्म ने इतने अधिक शो में नहीं दिखाया गया। यह बात वाकई में हैरान कर देने वाली है।

इन बड़ी फिल्मों को भी पठान ने छोड़ा पीछे

इन बड़ी फिल्मों को भी पठान ने छोड़ा पीछे

शाहरुख खान का 4 साल बाद कमबैक भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा साबित हुआ। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा होना बनता भी है क्योंकि खबरों के मुताबिक, सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए सुबह से भीड़ लगी हुई है। लोगों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

सुपरहिट रहे फिल्म के गाने

सुपरहिट रहे फिल्म के गाने

फिल्म पठान के जितने भी गाने अब तक रिलीज हुए हैं सभी सुपर-हिट साबित हुए। फिल्म के दो गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान को यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही मेकर्स ने लाखों की कमाई कर ली थी। अब देखना होगा कि, शाहरुख खान की फिल्म पठान आने वाले दिनों में और कितने रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होती है।

Recommended Video

    Pathaan Movie Review: Shahrukh Khan की Film First Show देखकर क्या बोली पब्लिक? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+