शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का वीडियो हुआ लीक, लोगों ने सीन देखते ही कह दी ये बात
Shah Rukh Khan Jawan: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का एक छोटा सा वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो में शाहरूख खान स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और साथ की कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' के जरिए ही शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में लोग उनसे और उनकी अपकिंग फिल्मों से काफी ज्यादा उम्मीदें कर रहे हैं। फिलहाल शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' की चर्चा भी जोरो पर है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'जवान' के दस सेकंड का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। लीक हुए इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर धूम मची हुई है।

फिल्म 'जवान' का वीडियो हुआ लीक
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का एक छोटा सा वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो में शाहरूख खान स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। दस सेकंड के इस वीडियो में शाहरुख खान सिगरेट पीते हुए फाइटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान के ये स्टाइलिश लुक देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया से डिलीट किया जा रहा है वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं उनके साथ इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा बतौर लीड हीरोइन नजर आएंगी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फिल्म का जो वीडियो लीक हुआ है उसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन डाउस कंपनी रेड चिलीज कॉपीराइट का उल्लंघन करने के लिए तेजी से हटा रही है।

एक्शन सीन में नजर आए शाहरुख खान
इस वीडियो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन अवतार में गुंडों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीन में नीले रंग की पैंट और नीली शर्ट पहन रखी है। वह चांदी की बेल्ट जैसी दिखने वाली चीज से लोगों को पीटते नजर आ रहे हैं। इस स्लो मोशन शॉट ने शाहरुख खान के फैंस को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर दिया है।

लोगों ने कह दी ऐसी बात
लोग शाहरुख खान के लीक हुए इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बाप रे बाप..फिल्म जवान से बॉक्स ऑफिस के बादशाह शाहरुख खान का वीडियो हुआ लीक...क्या बाप लेवल की मूवी ला रहे हो।
लोग बोले- बाप लेवल की मूवी है ये
वहीं एक यूजर ने शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इंतजार नहीं कर सकता। यह निश्चित रूप से हर एक रिकॉर्ड को तोड़ने वाली मूवी है। एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पठान सिर्फ एक टीजर था... असली एक्शन तो जवान में दिखेगा...शाहरुख ऐसे अवतार में पहले कभी नहीं दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications