Jawan Preveu Twitter Reaction: रिलीज होते सोशल मीडिया पर छाया 'जवान' का प्रीव्यू, फैंस ने बताया 'ब्लॉकबस्टर

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। जिसमें किंग खान के एक्शन और उनके अलग-अलग लुक्स देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए।

Jawan Prevue Twitter Reaction: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस साल 2023 में अपने तमाम चाहने वालों के लिए एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब फिल्म पठान को मिली सफलता के बाद फैंस को किंग खान की अगली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है।

जवान का प्रीव्यू देख फैंस हुए एक्साइटेड
शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान को लेकर हर रोज अलग-अलग अनाउंसमेंट हो रही है। जिसकी वजह फैंस में फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। अब सोमवार यानी कि 10 जुलाई को जवान का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। जिसके बाद वह तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स और जबरदस्त वीएफएक्स को लेकर हो रही है।

Shah Rukh Khan

सोशल मीडिया पर हो रही शाहरुख की जमकर तारीफ
फिल्म जवान के प्रीव्यू को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आने शुरू हो गए। इस वक्त ट्विटर पर #JawanPrevue ट्रेंड काफी ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'फिल्म में शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग होने वाली। फाइनली लंबे समय बाद एक और ब्लॉबस्टर फिल्म देखने को मिलेगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कट्स और एक्शन सीन सुपर स्टाइलिश दिख रहे है...अनिरुद्ध का बीजीएम फायर है...शाहरुख खान के लिए एक और 1000 करोड़ लोड हो रहा है...एटली का संभव आ रहा है।"

फैंस ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
इसके साथ ही अन्य यूजर ने लिखा, इस बार शाहरुख खान फिर से नया रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, तैयार हो जाइए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है। इस तरह से फैंस शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे। इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि लोग किंग खान को स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

इस दिन रिलीज होगी जवान
बता दें कि, फिल्म जवान में शाहरुख खान एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैस को जवान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि क्या जवान ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+