शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध

Dunki Online Leak: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' आज यानी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। किंग खान के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल वो इंतजार खत्म हो गया है और लोग मूवी का जमकर मजा उठा रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ दर्शकों से भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि इसी बीच खबर है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने के थोड़ी देर बाद ही एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई है।

शाहरुख खान की 'डंकी' ऑनलाइन हुई लीक
फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से शाहरुख खान के साथ साथ फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' इस समय मूवी रूल्ज, फिल्मीजिला, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम और 123मूवीज जैसी कई वेबसाइटों पर आसानी से उपलब्ध हो रही है। इन सभी साइट्स पर ये मूवी एचडी प्रिंट में उपलब्ध है।

dunki

'डंकी' को मुफ्त में एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं लोग
खबर है कि इन वेबसाइटों से लोग फिल्म 'डंकी' को मुफ्त में एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। खबर है कि कई लोग सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने के बजाय घर बैठे मुफ्त में इसे डाउनलोड कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'डंकी' के निर्माताओं ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर पायरेसी का जमकर विरोध किया था। वन इंडिया हिंदी भी पायरेसी का विरोध करती है।

शाहरुख खान और तापसी पन्नू का रोमांस
इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। वहीं विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने भी इस फिल्म में अहम रोल निभाए हैं। इन दोनों एक्टरों की भी जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर राकुमार हिरानी हैं। आपको बता दें कि 'डंकी' शब्द दरअसल डंकी फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। फिल्म का सब्जेक्ट भी डंकी फ्लाइट से ही जुड़ा हुआ है। इसका मतलब होता है- गैरकानूनी तरीके से किसी देश में एंट्री लेना। इसके लिए वो तरीके ढूंढे जाते हैं कि जिससे बिना किसी वीजा और पासपोर्ट के किसी देश में घुसा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+