शाहरुख खान के चहीते फैन मोहम्मद अशरफ की मौत, 14 महीने से थे बीमार, इस वजह से थे फेमस
Shah Rukh Khan Fan Death: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भी देखने लायक है। कुछ लोग तो शाहरुख खान के ऐसे दीवाने हैं जिन्होंने खुद को किंग खान का दूसरा रूप ही बना लिया है। वहीं कई हजार फैन शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर कई कई दिनों तक इंतजार करते हैं।
शाहरुख खान के फैन की मौत
फैंस की मानें तो शाहरुख खान के अंदर ऐसी कई खूबियां हैं जो उन्हें सबसे अलग बनाती हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही फैंस के बीच में भी वह काफी पॉपुलर हैं। शाहरुख खान के जबरा फैन दुनियाभर में मौजूद हैं, लेकिन कुछ फैन उनके दिल के बहुत ही करीब हैं। उन फैंस में से एक थे मोहम्मद अशरफ, जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया है। अशरफ पिछले 14 महीनों से बीमार चल रहे थे और अब उनका निधन हो गया है।

शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन क्लब
आपको बता दें कि दिवंगत मोहम्मद अशरफ ने शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन क्लब की शुरुआत की थी जिसका नाम रखा गया था 'शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब'। मोहम्मद अशरफ शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब पर किंग खान की हर फिल्म के ट्रेलर से लेकर उसके गाने और कई सीन्स को भी शेयर करते थे। वह शाहरुख खान की हर नई फिल्म के रिलीज होने को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते थे।
फैन क्लब के ट्विटर पर करीब 6 लाख फॉलोअर्स
सिर्फ इतना ही नहीं मोहम्मद अशरफ अपने सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो का इंतजाम भी करते थे। उन्होंने दुनियाभर के करीब 50 हजार फैंस को शाहरुख खान का रिस्ट बैंड भी भेजा था जिससे कि वह शाहरुख की फिल्म के पहले शो को देख सकें। आपको बता दें कि मोहम्मद अशरफ कई बार शाहरुख खान से मिल भी चुके थे। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के ट्विटर पर करीब 5 लाख 57 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं इसके फेसबुक पेज को 32 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
चैरिटी में दान करते थे पूरी कमाई
जानकारी के अनुसार दिवंगत मोहम्मद अशरफ मूल रूप से मॉलदीव के रहने वाले थे और वह शाहरुख खान के नाम पर चैरिटी भी चलाते थे। कहा जाता है कि वह इस चैरिटी में अपनी पूरी कमाई दान कर देते थे। मोहम्मद अशरफ एक्टर शाहरुख खान के इतने बड़े फैन थे कि जब उनकी फिल्में मॉरिशस में रिलीज नहीं हो पाती थी तो वह अपने पैसे खर्च करके भारत आते थे और यहां पर उनकी फिल्मों का मजा लेते थे। अशरफ ने कई मौकों पर फैंस की तरफ से शाहरुख खान को कई महंगे तोहफे भी भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications