शाहरुख के साथ-साथ परेशानी में हमशक्ल Raju Rahikwar, कहा- मेरे इवेंट कैंसिल कर दिए

मुंबई, 13 अक्टूबर: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। किंग खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई तट पर एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था, हाल ही में आर्यन की बेल याचिका खारिज होने के बाद स्टार किड कुछ दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद है। एक तरफ शाहरुख खान इस परेशानी से जूझ रहे है तो ही दूसरी तरफ उनका हमशक्ल राजू रहिकवार भी संकट में हैं।

डुप्लिकेट्स राजू रहिकवार का काम ठप

डुप्लिकेट्स राजू रहिकवार का काम ठप

बेटे की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान को अपने कई प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा है। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान के बाद शाहरुख से कई ब्रांड्स ने अपना हाथ खींच लिया है। वहीं बायजूस ने भी अपने सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। इसी के साथ उनके प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी अब नहीं होनी है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के डुप्लिकेट्स राजू रहिकवार के काम भी अब लगभग छीन गया है। राजू रहिकवार ने कभी नहीं सोचा होगा कि जिस स्टार की वजह से उसकी रोजी-रोटी चलती थी, आज उसी के कारण उसका काम धंधा ठप हो जाएगा।

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद नुकसान

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद नुकसान

कभी शाहरुख को अपनी आजीविका का साधन बताने वाले राजू रहिकवार ने हाल ही में दावा किया है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। एक इंटरव्यू के राजू ने इस बात को कबूल करते हुए बताया कि उनका 10 अक्टूबर को जयपुर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम था। साथ ही अगले हफ्ते उन्हें एक और कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन दोनों इवेंट कैंसिल कर दिए गए हैं।

शाहरुख खान से कोई शिकायत नहीं

शाहरुख खान से कोई शिकायत नहीं

राजू ने बताया कि ऑर्गनाइजर ने उनसे कहा कि फिलहाल शाहरुख खान की छवि आम लोगों को सहज महसूस नहीं कराती है। इसी के साथ अपनी पीड़ा बताते हुए राजू ने कहा कि वह इन दोनों इवेंट्स से मिले पैसों से अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने वाले थे, लेकिन अब चीजें और मुश्किल हो गई हैं। हालांकि राजू ने इस बात को भी कहा कि उन्हें शाहरुख खान से इसकी कोई शिकायत नहीं है और वह उन्हें अपना गॉडफादर मानते हैं।

'उनके लिए मेरा काम कुर्बान'

'उनके लिए मेरा काम कुर्बान'

शाहरुख खान को अपना 'गॉडफादर' बताते हुए राजू ने कहा कि मैं उनके लिए अपना काम कुर्बान करने को तैयार हूं। मेरी पहचान उनकी देन है। आज मेरे पास जो कुछ भी है वो सब उनकी बदौलत हैं। वह मेरे गॉड हैं। मौजूदा वक्त में उनकी फैमिली कष्ट में है और ऐसा मैं भी फील कर सकता हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि आर्यन जल्द घर वापस आएं, जिससे परिवार में फिर से खुशियां लौट सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+