क्या राम मंदिर गए थे Shah Rukh Khan? वायरल वीडियो देख फैंस ने किया बायकॉट, जानें क्या है सच्चाई
Shah Rukh Khan Viral Video: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई बड़े सितारों को न्योता नहीं मिला था। जबकि उनका पीएम मोदी से गहरा संबंध है। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान शामिल हैं। ये तीनों ही इस ऐतिहासिक पल का भले ही हिस्सा ना बन पाए हों लेकिन शाहरुख का एक वीडियो देख काफी खुश हो गए।
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान को निमंत्रण ना मिलने की वजह से वह राम मंदिर समारोह में शामिल नहीं हुए। ऐसे में किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ राम मंदिर गए थे। लेकिन जब इसकी सच्चाई खोजने की कोशिश की तो कुछ और ही सामने आई।

दरअसल, शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने लिखा, शाहरुख राम मंदिर आ गए। वहीं कुछ लोग ये वीडियो देखकर हैरान थे क्योंकि उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग उन्हें लगातार बायकॉट कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान राम मंदिर नहीं पहुंचे थे। ये वीडियो किंग खान का काफी पुराना है। ये उस वक्त का है जब शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने आंध्र प्रदेश में तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने पहुंचे थे। ये रहा एक्टर का वो असली वीडियो
सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई अन्य बॉलीवुड के बड़े सितारे 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया था। वहीं इस समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, चिरंजीवी, रजनीकांत, राम चरण, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, सोनू निगम, अरु गोविल और दीपिका चिखलिया शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications