‘पठान’ की शूटिंग के दौरान स्पेन में फैंस के साथ मस्ती करते दिखे शाहरुख-दीपिका, वायरल हुई तस्वीर
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की स्पेन में पठान की शूटिंग के दौरान एक और फोटो वायरल हुई।
मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान को रिलीज होने में अब कुछ ही समय रह गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी स्क्रीन शेयर करेंगी। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों स्पेन गए हुए हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। इस बीच एक और तस्वीर सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।

स्पेन फैन ने शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ स्पेनिश फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही शाहरुख खान बैकग्राउंट में स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक्टर काफी कूल दिख रहे हैं। इस फोटो को डूके पालमा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शाहरुख खान की काफी तारीफ की है। इस यूजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान की शानदार विजिट हॉलीवुड में भले ही ब्रैड पिट हों लेकिन भारत के पास शाहरुख खान हैं'। यानी कि स्पेन फैन ने शाहरुख खान की ब्रैड पिट से तुलना की है।
रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण का लुक
बता दें कि फिल्म पठान की टीम ने हाल ही में मोशन पोस्टर शेयर कर दीपिका पादुकोण का लुक रिवील किया था। जिसमें एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देखने को मिला। दीपिका के इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इस मोशन पोस्टर को शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications