'पठान' की नॉनस्टॉप कमाई जारी, हर दिन कमाई के साथ बना रही है नए रिकॉर्ड, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म पठान को वीकेंड का काफी फायदा मिला। जिसकी वजह से फिल्म ने 5वें दिन भी बंपर कमाई की।

Pathaan Movie Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म पठान जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तभी से फिल्म ने गर्दा मचा दिया है। फिल्म हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ओपनिंग डे से अब तक फिल्म की नॉनस्टॉप कमाई जारी है। वहीं फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिला है। पांचवे दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई कर डाली। ऐसे में कमाई के आंकड़े की बदौलत शाहरुख खान की फिल्म ने इतिहास रच दिया है।

Recommended Video

    Pathaan Box Office Collection: 5वें दिन पठान ने की जबरदस्त कमाई, रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी
    Pathaan Movie

    5वें दिन पठान की हुई बंपर कमाई
    फिल्म पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। जिसकी वजह से साल 2023 में हिंदी सिनेमा फिल्म पठान की शुरूआत काफी धमाकेदार रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म 52 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही। वहीं अब फिल्म ने 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 277 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। आपको बता दें कि, अब तक कोई भी हिंदी फिल्म रिलीज होने के इतने कम वक्त में ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाई।

    270 करोड़ का आंकड़ा पार
    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म पठान ने केवल हिंदी भाषा में रविवार को 60 से लेकर 62 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5 दिनों में ही 278-280 करोड़ की कमाई की है। यानी कि आने वाले दिनों में ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    विदेश में 400 करोड़ की हुई कमाई
    फिल्म पठान देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धमाल मचा रही है। शाहरुख खान के फैंस लगातार पठान देखने थिएटर जा रहे हैं। जहां भारत में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ां पार कर लिया है। वहीं विदेश में भी फिल्म पठान 400 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। यानी कि, तमाम बायकॉट ट्रेंड के बावजूद भी शाहरुख के फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सलमान खान के कैमियो के काफी चर्चे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। कुल मिलाकर फिल्म पठान का क्रेज फैंस में देखा सकता है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म और कितने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+