Pathaan 1 Day Collection: 'पठान' ने पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले रिकॉर्ड

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

Pathaan First Day Collection: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म से किंग खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड भी चला। लेकिन शाहरुख की 'पठान' को फैंस का खूब प्यार मिला और फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।

Recommended Video

      Pathaan Box Office: पहले दिन Shahrukh Khan की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई | वनइंडिया हिंदी
      Pathaan Movie

      पठान ने की धमाकेदार शुरूआत
      शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई। फिल्म को बंपर एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ का फायदा तो हुआ ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स की माने तो, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 51-52 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ऐसे में सिनेमा जगत के लिए ये फिल्म साल 2023 की शानदार शुरूआत मानी जा रही है।

      शाहरुख खान के कमबैक ने मचाया धमाल
      4 साल बाद शाहरुख खान का कमबैक बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार रहा। फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म रिलीज होने के बाद जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतरी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया था और अब रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर हुए विवादों पर विराम लगा दिया है।

      थिएटर के बाहर फैंस की लगी लंबी लाइन
      रिलीज के पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के लिए फैंस सुबह से थिएटर के बाहर लंबी लाइन लगाए खड़े रहे। जिस तरह की भीड़ देखने को मिली उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठान के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे। अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर उम्मीद है कि फिल्म इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। बता दें कि पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+