Pathaan Box Office Collection 2: दूसरे दिन भी 'पठान' कर सकती है धांसू कमाई, गणतंत्र दिवस का मिलेगा फायदा?
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली। ऐसे में दूसरे दिन भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है।

Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म रिलीज होने के बाद से सभी सिनेमाघर हाउस फुल हैं। यही वजह है कि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए शाहरुख खान का 4 साल बाद कमबैक मील का पत्थर साबित हुआ। चलिए आपको बताते हैं कि आज यानी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म के किए कितना खास रहा।
दूसरे दिन पठान कर सकती है इतनी कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को लेकर ट्वीट कर अनुमान जताया है। उनके मुताबिक फिल्म गणतंत्र दिवस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर सकती है। तरण ने अपने ट्वीट में लिखा, "दूसरा दिन, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की छुट्टी। पठान के दूसरे दिन के कारोबार का इंतजार। 2 दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। पिक्चर अभी बाकी है।"
Day 2: 26 January. #RepublicDay holiday... Await Day 2 biz of #Pathaan… ₹ 100 cr+ in *2 days* [25 and 26 Jan] is DEFINITELY on the cards… Picture abhi baaki hain. pic.twitter.com/GBqPiV6iBl
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2023
ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड
आपको बता दें कि, फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही 50 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। फिल्म मेकर्स को एडवांस बुकिंग की वजह से काफी इजाफा हुआ। ऐसे में ओपनिंग डे पर पठान ने 52 करोड़ का बिजनेस कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब आने वाले दिनों में 26 जनवरी के बाद सभी ज्यादातर फैंस छुट्टी पर होंगे। ऐसे में पूरा वीकेंड फिल्म पठान के लिए बेहद खास हो सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शाहरुख की पठान कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
4 साल बाद शाहरुख ने किया कमबैक
बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म पठान से 4 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि, साल 2018 में रिलीज हुई। ऐसे में किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications