'रमजान है शर्म करलो...' शाहरुख खान की लाडली ने ये क्या किया? सुहाना खान ने की ऐसी हरकत, फैंस भी रह गए सन्न

Shah Rukh Khan Daughter Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही मे फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखा। सुहाना पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। एक बार फिर सुहाना तब चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी फैंस ने कभी उम्मीद तक नहीं की थी।

दरअसल सुहाना खान ने एक क्लिप इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बाथटप में बैठी नजर आ रही हैं। वे एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। अब इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

Shah Rukh Khan

वीडियो में सुहाना बाथटब के कोने पर बैठी हुई हैं और उनकी बॉडी पर झाग दिख रहा है। कभी वे अपने हाथ-पैर तो कभी साबुन लगाती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया हुआ है।

सुहाना खान के क्लिप को एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। स्टारकिड के पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये मुझे एसआरके के लक्स ऐड की याद दिला रहा है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि आप मन मोहने वाली सुंदर हैं।

एक ने कहा कि पापा की छोटी राजकुमारी। एक और ने कहा कि सुंदर। हालांकि कुछ लोग सुहाना को रमजान के समय वीडियो शेयर करने को लेकर काफी सुना भी रहे हैं। लोगों ने कहा कि ये सब इस समय पर करना ठीक नहीं है। कई लोगों ने सुहाना की जमकर तारीफ भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+