35 दिन से शाहरुख खान के 'मन्नत' के बाहर बैठा है ये जबरा फैन, कहा- ये मेरा जुनून बन गया है
Shah Rukh Khan Crazy Fan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई है, जिसमें शाहरुख खान ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब भी बन गए हैं।
शाहरुख खान का जबरा फैन
इन सबके बीच ही शाहरुख खान का एक फैन सोशल मीडिया पर छा गया है। कहते हैं फैंस अपने चहीते स्टार के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार रहते हैं। फैन अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे ही कुछ अब किंग खान के घर 'मन्नत' के बाहर हुआ है।

35 दिन से 'मन्नत' के बाहर बैठा है ये फैन
शाहरुख खान का एक फैन इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहरुख का ये फैन पिछले 35 दिन से उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर डेरा डाले हुए है। इस फैन का नाम शेख मोहम्मद अंसारी है। वह शाहरुख से मिलने की चाह लिए 35 दिन पहले झारखंड से मुंबई आया था और अब भी वह किंग खान से मिलने के इंतजार में है।
झारखंड से आए हैं शेख मोहम्मद अंसारी
शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर 'मन्नत' के बाहर रोज ही फैंस का जमावड़ा लगा रहता है। खास मौकों पर तो सैंकड़ों फैंस एक्टर के घर के बाहर जमा हो जाते हैं। कोई शाहरुख के साथ फोटो क्लिक करता है, तो कोई उनके लिए गिफ्ट लेकर पहुंचता है, पर शेख मोहम्मद अंसारी तो डट गए हैं कि उन्हें शाहरुख से मिलना ही है। ऐसे में वह 35 दिन से 'मन्नत' के बाहर बैठे हुए हैं।
'मैं शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन हूं'
शेख मोहम्मद ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में बताया कि झारखंड में उनका खुद का काम है और अपने बिजनेस को कुछ दिन बंद करके वह शाहरुख खान से मिलने आए हैं। एसआरके के फैन ने कहा- शाहरुख खान मेरे फेवरेट हीरो हैं। मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं। मैं उनसे मिलना चाहता हूं। उनसे मिलना मेरी सबसे बड़ी जीत है।
35 दिन से फैन का काम-धंधा बंद
शाहरुख खान के फैन ने आगे कहा- मैंने पिछले 35 दिन से अपना काम-धंधा बंद किया हुआ है और अब मैं शाहरुख खान से मिलके ही जाऊंगा। मैं उनसे मिलने के तुरंत बाद यहां से चला जाऊंगा। ये अब एक जुनून बन गया है। अगर मैं उनसे मिलूं तो मैं जीत जाऊंगा।
'द किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने विलेन का किरदार निभाया है। इसके डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं।












Click it and Unblock the Notifications