सलमान खान के बाद अभिनव कश्यप के निशाने में आए शाहरुख खान, डायरेक्टर बोले- 'इनकी कम्युनिटी सिर्फ लेना'
Shah Rukh Khan Controversy: 'दबंग' फेम अभिनव कश्यप इन दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को निशाना बनाया था। लेकिन अब उनके नए बयान ने एक बार फिर इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। इस बार उनके निशाने पर सलमान नहीं, बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान हैं।
अब नए बयान में कश्यप ने शाहरुख को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। जिसमें उन्होंने उन्हें भारत छोड़कर दुबई में बसने की सलाह दी है। क्या है पूरा मामला हम आपको इस रिपोर्ट आपको समझाते हैं।

मन्नत बनाम जन्नत: नामों को लेकर कटाक्ष
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनव कश्यप ने शाहरुख के मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' और दुबई स्थित घर 'जन्नत' पर तंज कसते हुए कहा, "अगर जन्नत दुबई में है तो शाहरुख को वहीं रहना चाहिए। फिर मन्नत भारत में क्यों रखा है?" उन्होंने शाहरुख की जिंदगी की "भौतिक महत्वाकांक्षाओं" पर भी सवाल उठाए। कश्यप के अनुसार, शाहरुख अपने बंगले में दो और फ्लोर जोड़ रहे हैं, जो उनकी बढ़ती डिमांड और ख्वाहिशों को दर्शाता है।
"इनकी कम्युनिटी सिर्फ लेना जानती है"
शाहरुख खान की पृष्ठभूमि और उनकी सामाजिक भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए अभिनव ने कहा, "इनकी कम्युनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। ये लोग बस लेते हैं, समाज को कुछ लौटाते नहीं।" हालांकि उन्होंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की मंशा और शब्दावली को लेकर काफी आलोचना हो रही है।
डायलॉग्स और 'नीयत' पर उठाए सवाल
कश्यप ने शाहरुख की फिल्मों के मशहूर डायलॉग्स पर भी सवाल उठाए, खासकर "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर" जैसे संवादों का जिक्र करते हुए कहा कि ये स्टार्स खुद को आम जनता से अलग समझते हैं। उन्होंने कहा, "शाहरुख भले ही बहुत अच्छे से बोलते हैं, लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं लगती।"
पहले भी कर चुके हैं सलमान खान पर गंभीर आरोप
यह पहली बार नहीं है जब अभिनव कश्यप ने किसी बड़े अभिनेता पर निशाना साधा हो। इससे पहले उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को 'प्रूव्ड क्रिमिनल' बताया था और कहा था कि सलमान बेल पर बाहर हैं। उन्होंने दावा किया था कि खान परिवार का व्यवहार सामान्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications