'बहुत बदतमीजियां की, बहुत घटियापन किया...' जब शाहरुख खान की वजह से परेशान थीं गौरी, एक्टर ने सुनाया किस्सा
Shah Rukh Khan Gauri Khan: शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। उनकी शादी को तीन दशक से अधिक समय हो गया है। हालाँकि, आज भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शाहरुख खुद की सक्सेस का क्रेडिट हमेशा पत्नी गौरी को देते हैं।
शाहरुख खान जब मुंबई आए थे तो इसकी वजह गौरी खान थीं। एक्टर भले ही अपने प्यार ही तलाक में आए लेकिन मुंबई में उनकी किस्मत चमक गई और वह बॉलीवुड के बादशाह बन गए। हालांकि शाहरुख खान और गौरी खान के रिश्ते में ऐसा वक्त भी आया जब दोनों के बीच खटास की खबरें आने लगी थी।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ सलमान खान के शो में पहुंचे हुए थे। इस दौरान किंग खान ने पत्नी गौरी की जमकर तारीफ की और साथ ही बताया कि उन्होंने कई ऐसी गलतियां की हैं लेकिन इसके बावजूद गौरी ने उन्हें हमेशा संभाला।
शाहरुख खान ने कहा कि, 'मैं जो गलती करूं, जितना बिगड़ा हूं। जितनी खराब चीजें करूं, उसको कोई संभाल सके तो मुझे लगता है कि वो गौरी है जिसने मुझे बहुत संभाला है। मैंने बहुत गलतियां की हैं, बहुत बदतमीजियां की हैं, बहुत घटियापन किया है। लेकिन कहीं न कहीं चुप रहकर उसने मुझको हमेशा बहुत संभाला है।'
बता दें कि, एक वक्त था जब शाहरुख खान का नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे जिसकी वजह से शाहरुख खान और गौरी के बीच तकरार की खबरें सामने आने लगी थी। इसके बाद शाहरुख ने फिर कभी प्रियंका के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। फिलहाल शाहरुख अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications