'मेरे साथ शारीरिक संबंध...', शाहरुख खान को लेकर उनके करीबी ने खोला बड़ा राज, बताया 2 साल तक रहे साथ
Shah Rukh Khan Vivek Vaswani: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज एक बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें हमेशा से वन वुमैन मैन कहा जाता है। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। हालांकि ये खबर महज एखक अफवाह थी। इसके अलावा किंग खान का नाम उनके खास दोस्त विवेक वासवानी के साथ भी जोड़ा था। जिसकी सच्चाई अब खुद विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई।
बता दें कि, जब शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था उस दौरान एक्टर और प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने उनकी मदद की थी। उस वक्त शाहरुख खान लगभग 2 सालों के लिए विवेक के घर में रहे थे तभी शाहरुख और विवेक को लेकर अफवाह उड़ी थी कि दोनों का शारीरिक संबंध रहा है। अब रिसेंट इंटरव्यू के दौरान विवेक ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया।

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान जब विवेक वासवानी से पूछा गया कि क्या वह शाहरुख खान के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं? तो उन्होंने जवाब में कहा, 'रिलेशनशिप? मतलब? सेक्शुअल रिलेशनशिप? नहीं। शाहरुख खान ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं। हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं और उस वक्त शाहरुख को अपने करियर की टेंशन थी।'
विवेक वासवानी ने आगे कहा, हम दोनों घर में रह रहे थे। मेरे मम्मी-पापा भी हम दोनों के साथ थे। उस वक्त शाहरुख खान की मां का निधन हुआ था और वह टीवी की दुनिया को छोड़ फिल्मों में कदम रखना चाहता था। उसके बाद मैंने उसे कई डायरेक्टर्स से मिलवाया था औऱ राजू बन गया जैंटलमेन साइन की। हालांकि ये फिल्म काफी बाद में रिलीज हुई थी।
विवेक ने आगे बताया कि उस वक्त शाहरुख खान को अपने करियर के साथ गौरी से शादी करने की भी टेंशन थी। वह जल्दी से गौरी से शादी करनी थी। हम दोनों का केवल दोस्ती का रिश्ता था। ये सब पता नहीं कहां से अफवाह आती है। यहां तक कि उनका करण जौहर के रिश्ते के साथ भी खबरें आ चुकी है। हालांकि ये सब बेबुनियाद है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विवेक वासवानी ने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों को भी बकवास बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि, जब कोई एक्टर बड़ा स्टार बन जाता है तो इस तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन शाहरुख खान इस तरह के व्यक्ति नहीं है उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। हालांकि मेरी उनसे पिछले 4 साल से कोई बातचीत नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications