शाहरुख खान ने राम चरण को कहा 'इडली', भड़के लोग, किंग खान को सुनाई खरी-खोटी और फिर जो हुआ....
Shah Rukh Khan and Ram Charan: पिछले कुछ दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ये सेरेमनी गत 3 मार्च को 2024 को खत्म हो गई है। तीन दिन तक गुजरात के जामनगर में चले इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था।
शाहरुख खान के खिलाफ हुए लोग
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी के पहले दिन सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने मंच पर आग लगा दी थी जब उन्होंने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सुपरहिट गाने 'नाटू नाटू' पर डांस किया। राम चरण भी वहां मौजूद थे, तो शाहरुख ने उन्हें डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाया।

शाहरुख ने राम चरण को कहा 'इडली'
किंग खान ने राम चरण को 'इडली' कहकर बुलाया और ये बात साउथ इंडिया के लोगों को काफी बुरी लग गई है। सिर्फ इतना ही नहीं राम चरण के फैंस ने भी इस बात पर शाहरुख खान के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया है। आपको बता दें कि राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख खान के प्रति निराशा जताई है। उन्होंने लिखा है- बेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू। राम चरण जैसे स्टार के प्रति इतना अपमानजनक।
राम चरण के फैंस को बुरी लगी ये बात
इस घटना के बाद से राम चरण के फैंस शाहरुख खान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- एक साउथ इंडियन डायरेक्टर ने उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी है और शाहरुख खान, राम चरण को इडली कहकर दक्षिण भारतीयों के प्रति नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं।
जेबा ने साउथ स्टार्स की कम फीस पर कही ये बात
जेबा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया और लिखा है- हमेशा से ही साउथ के एक्टर्स की सराहना या सम्मान नहीं किया जाता है। ये अजीब है कि हर कोई हमें कम भुगतान करना चाहता है क्योंकि हम साउथ इंडिया से हैं, जबकि किसी कलाकार को एक ही चीज के लिए तीन गुना राशि का भुगतान करना ठीक है, अगर वह एक्टर दिल्ली या मुंबई का है।












Click it and Unblock the Notifications