शाहरुख खान ने क्यों 4 साल के लिए फिल्मों से लिया था ब्रेक? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी फिल्में फ्लॉप...'
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब एक के बाद एक एक्टर की फिल्में फ्लॉप होने लगी। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो को भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
शाहरुख खान की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद एक्टर ने 4 साल के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब बड़े पर्दे से गायब होने के बाद होने को लेकर शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने लंबे समय तक कोई फिल्म साइन क्यों नहीं की।

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया फिल्मों से ब्रेक लेने के फैसले का फिल्म के प्रोफेशनल लक से कोई लेना-देना नहीं था। एक्टर ने कहा कि, 'मैं कमर्शियल सिनेमा के पैरामीटर्स को ध्यान में रखते हुए इसे एज डिजर्व एज पॉसिबल बनाने की कोशिश करता हूं। हां, इसमें गाने, डांस, एक्शन, इमोशन होने चाहिए।'
शाहरुख खान ने आगे कहा कि, 'मैंने जो भी फिल्में की हैं, चाहे वो 'जब हैरी मेट सेजल' हो या 'जीरो' वो फिल्में मुझे अच्छी लगी लेकिन वो खास नहीं चली। मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आने वाली फिल्में वो हैं जो अच्छी नहीं चलीं और मेरे पास इसके लिए एक कारण भी है।'
इसके बाद शाहरुख खान ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने 4 साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। एक्टर ने कहा, 'ये ब्रेक फिल्मों की वजह से नहीं था। मैंने हमेशा कहा है कि जिस दिन मुझे सुबह उठकर शूटिंग करने का मन नहीं करता, मैं काम पर नहीं जाता हूं। ईमानदारी से कहूं तो ये फिल्मों की असफलता के कारण नहीं था। मुझे जनवरी में एक फिल्म करनी थी और दिसंबर चल रहा था। मैं सुबह उठा और मुझे लगा ये मेरे लिए बहुत ही अनप्रोफेशनल है। मुझे फिल्म की शूटिंग करनी थी मैंने नहीं की।'
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जिसको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म किंग में नजर आएंगे। जिसमें एक्टर की बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में होंगी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing: पूरी मैग्जीन खाली करना है, इससे समाज का होगा भला, चौंका देगा शूटर्स का कबूलनामा












Click it and Unblock the Notifications