7300 करोड़ रुपए के मालिक हैं शाहरुख खान, फिल्मों के अलावा इन चीजों से करते हैं मोटी कमाई
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत कर आज स्टारडम का वो मुकाम हासिल कर लिया जिसे पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में है बल्कि विदेश में भी लोग किंग खान पर मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं।
दुनिया के अमीर एक्टरों की लिस्ट में हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि एक समय पर शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री में बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और आज उनका नाम दुनिया के अमीर एक्टरों की लिस्ट में शुमार है। कुछ दिनों पहले ही हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हुई है जिसमें शाहरुख खान ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है।

7300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं किंग खान
खबर है कि शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते ये जगह बनाई है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए है। ये बड़ी रकम उन फिल्मों से आती है, जिनमें वह काम करते हैं।
क्रिकेट से 280 करोड़ रुपये की होती है कमाई
वहीं शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट जो भी फिल्में बनाती है, जिन ब्रांडों का वह प्रचार करते हैं और उनके निवेश किए गए जगहों से भी किंग खान की अच्छी खासी कमाई होती है। शाहरुख खान आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं। हर साल वह क्रिकेट से करीब 280 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
शाहरुख खान एक फिल्म में काम करने के लिए 150 से 250 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान का बड़ा बिजनेस उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है, जिसके मालिक वह और उनकी पत्नी गौरी खान हैं। इससे हर साल करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है।
विज्ञापन से मिलते हैं 4 करोड़ रुपए
शाहरुख खान कई बड़ी कंपनियों के साथ काम करते हैं और एक दिन की ऐड शूटिंग के लिए उन्हें 3.5 से 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, नोकिया जैसे ब्रांडों का प्रचार किया है जिससे उनकी बहुत अच्छी कमाई हुई है।
शाहरुख खान की आलीशान प्रॉपर्टीज
शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा इलाके में 'मन्नत' में रहते हैं। उनके इस आलीशान घर की कीमत 200 करोड़ रुपये है। उन्होंने इसे साल 2001 में खरीदा था। वहीं किंग खान का दूसरा घर लंदन के फैंसी पार्क लेन इलाके में है, जिसकी कीमत 183 करोड़ रुपये हैके आसपास है। उनके पास दुबई में 'जन्नत' नाम का एक विला है, जो एक प्रॉपर्टी कंपनी ने उन्हें गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है।
शाहरुख खान का खास वैनिटी वैन
शाहरुख खान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार मौजूद हैं। हालांकि उनकी 4 करोड़ की वैनिटी वैन अक्सर चर्चा में रहती है। शाहरुख खान अक्सर अपनी वैनिटी वैन वॉल्वो बीआर9 का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है।
शाहरुख खान का कार कलेक्शन
शाहरुख खान के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा किंग खान के पास बीएमडब्ल्यू आई8 स्पोर्ट्स कार (2.25 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कनवर्टिबल (1.20 करोड़ रुपये) की कार मौजूद है। किंग खान के पास 2.25 करोड़ रुपये की लैंड रोवर स्पोर्ट एसयूवी जैसी गाड़ी भी है। शाहरुख खान के पास भी अपना प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications