'मन्नत' ही नहीं, शाहरुख खान के पास हैं दुनिया भर में ये 5 आलीशान घर, कीमत आपको हिलाकर रख देगी

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री में बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और वह अमीर एक्टरों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। शाहरुख खान के पास 7300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मौजूद है। शाहरुख के फैंस भारत से लेकर विदेश तक में मौजूद हैं।

किंग खान लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं
आपको बता दें कि किंग खान लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। फिल्मों के साथ साथ उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट जो भी फिल्में बनाती है, जिन ब्रांडों का वह प्रचार करते हैं और उनके निवेश किए गए जगहों से भी किंग खान की कमाई होती है।

Shah Rukh Khan Birthday

200 करोड़ के मन्नत में रहते हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा इलाके में मन्नत में रहते हैं जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है। उन्होंने इसे साल 2001 में खरीदा था। आज शाहरुख खान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि मन्नत के अलावा शाहरुख खान के पास दुनिया भर में कौन सी 5 आलीशान प्रॉपर्टीज मौजूद हैं।

शाहरुख खान के 5 आलीशान बंगले-

अलीबाग में शाहरुख खान का विला
मुंबई के भीड़-भाड़ से दूर शाहरुख खान ने अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा है जहां पर वह अपने परिवार के साथ वीकेंड पर पहुंचते हैं। इस फार्मडाउस में दोस्तों के लिए पार्टियां भी होस्ट की जाती हैं। 20,000 वर्ग मीटर में फैला ये शानदार बंगला किंग खान की पत्नी गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है। हरे-भरे वातावरण के बीच बना ये फार्महाउस छुट्टियां बिताने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस आलीशान घर की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। इस बंगले में एक खूबसूरत पूल, कई तरह के आउटडोर गेम्स वाली जगह और एक प्राइवेट हेलीपैड भी है।

दुबई में किंग खान की 'जन्नत'
दुबई के पाम जुमेराह में भी शाहरुख खान का एक आलीशान घर मौजूद है। शाहरुख खान ने इस विला का नाम 'जन्नत' रखा है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। कथित तौर पर दुबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर नखील पीजेएससी ने इसे शाहरुख खान को गिफ्ट में दिया है। इस शानदार विला में 6 बेडरूम, दो रिमोट कंट्रोलिंग गैरेज और एक प्राइवेट पूल है।

दिल्ली में शाहरुख खान की हवेली
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी गौरी खान भी दिल्ली से ही हैं। ऐसे में दिल्ली में उनका घर होना बिल्कुल वाजिव है। साउथ दिल्ली में शाहरुख खान की हवेली मौजूद है। इस हवेली को गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है। शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन अक्सर इस हवेली में आकर रहते हैं। गौरी खान ने इस हवेली की दीवारों को अपनी बेटी सुहाना खान की पहली मेकअप किट से लेकर आर्यन खान के बैडमिंटन रैकेट तक से सजाया है। हवेली में दो मंजिलें और कई बालकनी मौजूद हैं।

लंदन में शाहरुख खान की प्रॉपर्टी
आपको बता दें कि शाहरुख खान को लंदन बहुत पसंद है। वह अक्सर हॉलीडे के लिए लंदन पहुंच जाते हैं। लंदन में किंग खान का एक आलीशान घर भी है। लंदन के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान अपनी छुट्टियों में आर्यन और सुहाना अक्सर इस घर में रहते थे। शाहरुख खान का ये अपार्टमेंट सेंट्रल लंदन के अपस्केल पार्क लेन इलाके में स्थित है जिसकी कीमत 183 करोड़ रुपए है। लंदन के घर के अलावा शाहरुख खान इंग्लैंड में एक शानदार वेकेशन होम के भी मालिक हैं।

लॉस एंजेलिस में शानदार विला
शाहरुख खान के पास लॉस एंजेलिस में भी एक बहुत बड़ा विला है। द बेवर्ली हिल्स लग्जरी शैटॉ के रूप में पॉपुलर, इस महलनुमा घर में 6 बड़े बेडरूम, काफी बड़ा जकूजी और एक प्राइवेट पूल मौजूद है। इसके अलावा घर में प्राइवेट कैबाना और टेनिस कोर्ट भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+