Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख के 58वें जन्मदिन पर मन्नत पहुंचे फैन, छत से सिग्नेचर पोज के साथ वेलकम
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान को उनके 58वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सैकड़ों ने प्रशंसक उनके बंगले मन्नत के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उन्हेंने नियंत्रित करते हुए मुंबई पुलिस के पसीने झूट गए। अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों खड़े रहे। एक्टर शाहरुख खान देर रात बाहर निकले और उन्होंने प्रशंसको का अभिवादन किया है। इस किंग खान अपना सिग्नेचर पोज देते दिखाई दिए।
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के 'किंग खान' की एक झलक पाने के लिए फैंस बड़ी संख्या में शाहरुख के घर के बाहर इकट्ठा हुए। बुधवार को मन्नत के बाहर बडी़ संख्य में शाहरुख के फैन एकत्र हुए। विभिन्न शहरों से स्टारस्ट्रक प्रशंसक अपने-अपने विशेष तरीकों से स्टार को शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। कई लोग अपने साथ मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी ले गए। देर रात एक्टर शाहरुख मुंबई बंगले की बालकनी पर दिखाई दिए और अपने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया। इस मौके पर SRK ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

अभिनेता शाहरुख का जन्मदिन खास तौर पर मनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान का जन्मदिन भारत के 100 से अधिक शहरों और 25 से अधिक देशों में मनाने की तैयारी चल रही है। शाहरुख के सबसे बड़े फैन क्लबों में शुमार एसआरके यूनिवर्स ने चैरिटी से लेकर सेलिब्रेशन तक की योजनाएं हैं। इनमें एक आदिवासी गांव में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और भोजन वितरण भी शामिल है। इसके अलावा आने वाली सर्दियों की आहट को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल बांटने की भी योजना है।
On 58th birthday, SRK makes special midnight appearance, greets sea of fans with signature pose
Read @ANI Story | https://t.co/7wPDIcpHA6#ShahRukhKhan𓀠 #SRK𓃵 #Dunki pic.twitter.com/loHbo1C0Th
— ANI Digital (@ani_digital) November 1, 2023
शाहरुख के लिए वर्ष 2023 बेहद खास रहा। उनकी दो फिल्में पठान और जवान (Film Jawan) ने हजार-हजार करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया। बॉलीवुड में ये एक रिकॉर्ड है। किंग खान ने अपनी कई फिल्मों ने के लिए जाने जाते हैं। जिसमें 'बाजीगर', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। पठान और जवान फिल्म के बाद अब किंग खान राजकुमार हिरानी निर्देशित 'चक दे!' इंडिया' एक्टर पहली बार 'पिंक' एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications