शाहरुख खान ने सालों बाद छोड़ी स्मोकिंग, कभी एक दिन में पीते थे 100 सिगरेट, बोले-'सांस फूल रही है'

Shah Rukh Khan Quit Smoking: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्टर एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां उन्होंने फैंस से बातचीत की। साथ ही शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान किया।

शाहरुख खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि वह पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ चुके हैं। जबकि एक वक्त था किंग खान पूरे दिन में 100 से अधिक सिगरेट पीते थे। एक्टर ने बताया कि इस आदत को छोड़ने के बाद अब वह कैसा महसूस कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर सिगरेट की आदत छोड़ने का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी है। शाहरुख ने कहा कि, 'एक और अच्छी बात यह है कि मैं अब धूम्रपान नहीं करूंगा। मुझे लगा था कि मुझे इतनी सांस फूलने की समस्या नहीं होगी लेकिन अभी भी महसूस हो रही है। इंशाअल्लाह, वो भी ठीक हो जाएगा।'

शाहरुख खान ने स्मोकिंग की आदत छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी इसके कारण उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया। उन्हें अब भी सिगरेट छोड़ने के बाद सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। शाहरुख के इस फैसले से उनके फैंस खुश हो गए और एक्टर के लिए जोर-जोर से तालियां बजाई। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि शाहरुख खान कई सालों से स्मोकिंग कर रहे हैं। कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि स्मोकिंग की वजह से वह कई बार खाना भी भूल जाते हैं।

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म डंकी में कमाल दिखाने के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार बेटी सुहाना खान स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के रिलीज होने को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: गूगल पर Shah Rukh Khan को लेकर पूछे जाते हैं ये सवाल, कुछ का तो मिल भी चुका जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+