'मौसम बिगड़ने वाला है', अब OTT पर तहलका मचाने आ रही है 'पठान', कुछ घंटों बाद यहां होगी रिलीज
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने आधी रात को रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
Pathaan OTT Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने लगभग 1000 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अब बॉक्स ऑफिस पर मिली इस सफलता के बाद फिल्म पठान ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। प्राइम वीडियो ने आधी रात को फैंस को ये गुड न्यूज दी है। खास बात ये है कि चंद घंटों बाद ही ये फिल्म आप ओटीटी पर देख पाएंगे।

ओटीटी पर आ रही है पठान
बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉबस्टर फिल्म पठान ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, 22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यानी कि, आज रात 12 बजे के बाद आप शाहरुख खान की फिल्म पठान प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। प्राइम वीडियो ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने पठान का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'हम मौसम में गड़बड़ी महसूस कर रहे हैं, आखिर पठान आ रहा है'!
बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई
यश राज फिल्म्स की पठान ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, लगभग 1049 का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए। फिल्म में सलमान खान टाइगर के रोल में कैमियो करते हुए दिखाई दिए।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
