दुनिया के 10 मोस्ट हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार शाहरुख खान, विज्ञान ने भी माना
SRK Among Most Handsome Actors: शाहरुख खान की दीवानगी सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़े स्तर पर है। एक्टर बेहद हैंडसम हैं और ऐसा सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि साइंस भी इस बात को मानता है। हाल ही में एक साइंटिफिक स्टडी सामने आई है, जिसमें शाहरुख खान को 10 सबसे खूबसूरत एक्टर्स की लिस्ट में जगह मिली है।
ये स्टडी 'ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई' का इस्तेमाल करके चेहरे पर फोकस करती है। डी सिल्वा ने एक्टर के चेहरे के आकलन के लिए हाईटैक फेस मैपिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया कि अलग-अलग सितारों के चेहरे की खासियत गोल्डन रेशियो की क्लोजनेस से कितना मेल खाती हैं। ये एक ऐसा फॉर्मूला होता है, जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से कला और डिजाइन में खूबसूरती को मापने में किया जाता है।

2024 के टॉप 10 सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में 2023 की रैंकिंग से केवल दो सितारों ने वापसी की है। शाहरुख खान इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर हैं, जिससे उनका ग्लोबल क्रेज साफतौर पर दिखता है। सुपरस्टार ने 86.76 प्रतिशत के प्रभावशाली चेहरे के सिमेट्री स्कोर के साथ 10वें नंबर पर जगह बनाई।
हालांकि, हॉलीवुड के लेजेंड जॉर्ज क्लूनी टॉप पांच में जगह बनाने से चूक गए, 89.9 परसेंट की सिमिलैरिटी के साथ वे 6ठें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे। जैक लोवेन 90.33 परसेंट के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि रॉबर्ट पैटिंसन 92.15 परसेंट के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्लेडिएटर II के अभिनेता पॉल मेस्कल 92.38 प्रतिशत के चेहरे की समरूपता स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
ब्रिटिश अभिनेता आरोन टेलर-जॉनसन ने लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया और 93.04 परसेंट चेहरे की सिमिलैरिटी हासिल की। शाहरुख खान पहले भारतीय एक्टर हैं, जो इस लिस्ट में जगह बना सके हैं। इस बात से शाहरुख खान के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications