'ऐसा किसी और सुपरस्टार ने नहीं किया' जब आधी रात को फैन से मिले Shah Rukh Khan, गले लगाकर लुटाया प्यार

फैंस के दिलों में राज करने वाले शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देख फैंस अब उन पर और ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं।

Shah Rukh Khan With Fan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस बीच किंग खान की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसे देखने के बाद फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख खान को फैंस यूं ही नहीं पसंद करते। वह अक्सर अपने फैंस को उतना ही प्यार और इज्जत देते हैं जितना उनके फैंस उन पर प्यार लुटाते हैं। इसका जीता जागता सबूत शाहरुख खान की ये वायरल तस्वीरें।

आधी रात को जब शाहरुख खान से मिलने पहुंचा फैन

आधी रात को जब शाहरुख खान से मिलने पहुंचा फैन

दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख की कुछ तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है। ये तस्वीरें ट्विटर पर जतिन गुप्ता नाम के एक फैन ने शेयर की हैं। साथ ही जानकारी दी है कि, ये जबरा फैन आधी रात को अपने दोस्तों के साथ किंग खान के होटल उनसे मिलने पहुंचा। इस दौरान शाहरुख खान ने उनका वेलकम कर ना ही सिर्फ कमरे में बुलाया बल्कि उन्हें गले लगाकर प्यार भी लुटाया। साथ ही किंग खान सभी के साथ सेल्फी भी ली।

किंग खान ने गले लगाकर बरसाया प्यार

शाहरुख खान का शुक्रिया करते हुए फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की औऱ कैप्शन पर लिखा, 'शुक्रिया शाहरुख खान। आपने हमारे लिए रात 2 बजे समय निकाला। कोई दूसरा सुपरस्टार अपने फैंस के लिए ऐसा कभी नहीं कर सकता जैसा आपने किया। हमें अपने होटल के कमरे के अंदर बुलाया। बड़े ध्यान से हमारी बातें भी सुनीं और सम्मान दिया। आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। देर रात हमने आपको जो परेशान किया उसके लिए माफी मांगता हूं लेकिन आई लव यू।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

जतिन नाम के इस शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पठान पोस्टर की एक झलक भी साझा की, जिस पर शाहरुख ने अपने ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर किए और लिखा, "पवन और जतिन को, धन्यवाद और प्यार।" इसके अलावा उन्होंने शाहरुख के होटल के बाहर कुछ अन्य प्रशंसकों के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

इन वायरल तस्वीरों में लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरा सुपरस्टार होगा, जो किसी प्रशंसक को ऐसा करने देगा"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह आप काफी लकी हैं'। फिलहाल शाहरुख की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म पठान का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसे देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Recommended Video

    Pathaan Trailer जानिए कौन हैं ‘पठान', जिनका ॠग्वेद में भी है जिक्र? | Shahrukh Khan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+