जवान की सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan को मिल रही जान से मारने की धमकी, एक्टर को मिली Y+ सिक्योरिटी

Shah Rukh Khan Security: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि, उनकी जान को खतरा है इसलिए एक्टर को अब Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म जवान की शानदार सफलता के बाद से शाहरुख खान को धमकियां मिल रही थीं। जिसके बारे में मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसके बाद अब एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान को लंबे समय से थ्रेट कॉल्स आ रहे थे। जिसकी जानकारी उन्होंने लिखित तौर पर राज्य सरकार को दी।

Shah Rukh Khan

बता दें कि, शाहरुख खान को मिल रही Y+ सिक्योरिटी में हर समय उनके घर में बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे। और एक ट्रैफिक क्लीयर करवाने के लिए गाड़ी शामिल होगी। इसके अलावा उनके घर में चार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शाहरुख खान इस सिक्योरिटी का खर्चा खुद उठाएंगे।

शाहरुख खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। फिल्म पठान और जवान दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया। फिल्म पठान से एक्टर ने लगभग 4 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। वहीं जवान भी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब इसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म डंकी का इंतजार कर रहे हैं। जो कि, 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+