Sameer Wankhede: 'आर्यन खान कोई बच्चा नहीं है', 25 करोड़ की रिश्वत के आरोप पर बोले समीर वानखेड़े
Sameer Wankhede on Shah Rukh Khan Chats: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा है, जिसनें उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। NEWJ को दिए गए इंटरव्यू में समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान और चैट लीक पर खुलकर बात की है।
दरअसल साल 2021 में सुपरस्टार शाहरुख के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए थे और उन्हें गिरफ्तार किया था समीर वानखेड़े ने, जिसकी वजह से उस वक्त वानखेड़े का नाम काफी सुर्खियों में था।

आर्यन को इस बात के लिए करीब 25 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।इस ऑप्रेशन को लीड करने वाले समीर वानखेड़े पर काफी आरोप भी लगे थे, जैसे कि वो जानबूझकर सेलेब्स को टारगेट करते हैं, उन्होंने जानबूझकर आर्यन को निशाना बनाया है।
समीर वानखेड़े ने 25 करोड के रिश्वत की मांग की थी?
यहां तक की उनकी और शाहरुख खान संग चैट भी लीक हुई थी, जिसमें कहा गया था कि वानखेड़े ने 25 करोड के रिश्वत की मांग की थी।
'मैं इतना बुजदिल या कमजोर नहीं हूं...'
इन सारी बातों पर समीर वानखेड़े ने कहा कि 'जो भी कहा गया है वो पूरी तरह से गलत है। मैं इतना बुजदिल या कमजोर नहीं हूं कि मैं इस तरह चैट लीक कर दूं।'
'उनसे कहूंगा कि वो और ज्यादा कोशिश करें'
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये सब इसलिए किया गया, जिससे शाहरुख-आर्यन एक पीड़ित के रूप में नजर आएं, तो इस पर वानखेड़े ने कहा कि 'जो चैट लीक की बात कर रहे हैं, मैं तो उनसे कहूंगा कि वो और ज्यादा कोशिश करें।'
'मैंने उसे रिहा नहीं बल्कि पकड़ा था और वो कोई बच्चा नहीं है'
जो लोग कह रहे हैं कि 'मैंने आर्यन को रिहा करने के लिए 25 करोड़ लिए तो उन्हें मैं बता दूं कि मैंने उसे रिहा नहीं बल्कि पकड़ा था और वो कोई बच्चा नहीं है। 23 साल के भगत सिंह ने तो इस उम्र में देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी, उन्हें तो कोई बच्चा नहीं कहता तो आर्यन खान कैसे बच्चे हो सकते हैं, कोई बच्चा वच्चा नहीं हैं वो।'
2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी
आपको बता दें कि 14 दिसंबर 1979 को जन्मे समीर वानखेड़े साल 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं, उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक के रूप में काम किया। एनसीबी में शामिल होने से पहले, वानखेड़े ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ काम किया था।
15 साल के करियर के दौरान 17,000 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त करवाए
समीर वानखेड़े ने साल 2001 में रामनारायण रुइया कॉलेज से बीए करने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक किया। वो महार (दलित) समुदाय से आते हैं। उन्होंनें अपने 15 साल के करियर के दौरान 17,000 किलोग्राम नशीले पदार्थ और 165 किलोग्राम सोना जब्त करवाया है। उन्होंने ड्रग प्रवर्तन से जुड़ी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अलग-अलग पदों पर काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications