'जब एक औरत...' हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र संग शबाना आजमी ने की थी ऐसी हरकत, दिया हैरान करने वाला बयान
Shabana Azmi Interview: शबाना आजमी अपने वक्त की दमदार अदाकारा हैं। शबाना की खूबसूरती के फैंस कायल हुआ करते थे। अब भले ही उम्र बढ़ गई है मगर वो चार्म और वो खूबसूरती अभिनेत्री में अब भी बरकरार है। शबाना को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी देखा गया था। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ कई बार काम कर चुकीं शबाना ने अब हाल ही में एक्टर संग एक सीन को लेकर बात की है।
'स्वामी', 'मर्दों वाली बात', 'खेल खिलाड़ी का' जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी है। मगर दोनों को लेकर कभी कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई। मगर जब एक दफा दोनों को फैंस ने किस करते देखा तो लोगों के होश ही उड़ गए।

शबाना ने अब अपने करियर और इस किस को लेकर 'ईटाइम्स' संग बातचीत की है। इंटरव्यू में शबाना ने बताया कि कैसे उन्होंने इस काम के लिए खुद को तैयार किया।
क्या बोलीं शबाना?
शबाना आजमी ने बताया कि उनके लिए ये फिल्म बहुत ही अलग दुनिया थी। करण जौहर कहते थे कि मुझपर यकीन करो। और फिर क्या था.. मैंने सरेंडर कर दिया। करण जौहर वक्त के साथ चल रहे थे और यश चोपड़ा की दुनिया को भी सामने लाना चाहते थे।
जमकर वायरल हुआ था ये सीन
मामला है आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का। जिसमें शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी नजर आए थे। इन दोनों के अलावा फिल्म में जया बच्चन भी अहम किरदार में थीं। मगर फिल्म की सारी लाइमलाइट शबाना और धर्मेंद्र ने तब लूट ली, जब दोनों का किसिंग सीन जमकर वायरल हुआ।
शबाना ने बताया कि कैसे वे एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस बताती हैं कि मैं एक तरफ तो जामिनी का रोल प्ले कर रही थी दूसरी ओर मैं आर बाल्की कीघूमर की शूटिंग में बिजी थी। इसके अलावा मैं शेखर कपूर की व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट की भी शूटिंग कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications