Dharmendra संग किसिंग सीन करने पर शबाना आजमी ने अब दिया रिएक्शन, कहा- 'उन्हें कौन नहीं करना चाहेगा'
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस ने शबाना ने खुद इस सीन को लेकर रिएक्ट किया है।
Shabana Azmi And Dharmendra Kissing Scene: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने किसिंग सीन दिया है जिसकी वजह से दोनों काफी चर्चा में हैं। अब इस पर खुद एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।
जूम को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन करने का अनुभव कैसा रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस सीन को लेकर इतना बज क्रिएट हो जाएगा। शूटिंग के दौरान इसे लेकर कभी कोई मुद्दा नहीं था। हालांकि यह बात पूरी तरह से सच है कि मैंने अपने पूरे करियर में इतने किसिंग सीन नहीं किए। लेकिन धर्मेंद्र जैसे हैंडसम एक्टर को कौन किस नहीं करना चाहेगा।'

शबाना आजमी ने आगे बताया कि धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन करने पर उनके पति और लेखक जावेद अख्तर का कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मेरी जिस बात से उन्हें फर्क पड़ता है वो है मेरा राउडी बिहेवियर। पूरी फिल्म के दौरान मैं ताली बजाती रही और खूब चिल्लाती रही। ऐसे में वो इस तरह से रिएक्शन दे रहे थे कि मैं इस महिला को नहीं जानता।'
इससे पहले धर्मेंद्र ने किसिंग सीन पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि, 'जब मुझसे करण जौहर ने इस सीन पर चर्चा की तो मैंने ये उम्मीद नहीं की थी। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि फिल्म में इस तरह के सीन की जरूरत है इसलिए मैं ये सीन करने के लिए राजी हो गया। इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था। मेरा मानना है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह से अजीब महसूस नहीं हुआ।'
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी ने धर्मेंद्र की प्रेमिका का रोल निभाया है। वहीं जया बच्चन इस फिल्म में उनकी पत्नी बनी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म ने 46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications