Shabaash Mithu trailer: तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज, भावुक कर देगा मिताली राज का मुश्किल सफर
मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार में नजर आएंगीं।
मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज की भूमिका निभाती हुई नजर आ रहीं हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है, जिसमें मिताली के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के सफर में आई मुश्किलों को दिखाया गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मिताली राज की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म अपने आप में एक इंस्पिरेशन है। फिल्म का ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाला है।

ऐसी है फिल्म की कहानी
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि तापसी ने मिताली राज के किरदार को बखूबी निभाया है। ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बाद अपने सपने को पूरा करती है। फिल्म में अभिनत्री तापसी पन्नू को मिताली राज की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस रोल में खुद को ढालने के लिए तापसी ने बहुत मेहनत की है। इस बात का अंदाजा फिल्म का ट्रेलर देखकर भी लगाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है और इसकी कहानी प्रिया अवन द्वारा लिखी गई है। वहीं फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो ने किया है।
You know the name, now get ready to see the story behind what makes Mithali a legend.
— taapsee pannu (@taapsee) June 20, 2022
Woman who redefined“The Gentleman’s game”
She created HERSTORY and I’m honoured to bring it to you#ShabaashMithu 15th JULY #ShabaashMithuTrailer #GirlWhoChangedTheGame https://t.co/kNhilpSbSf
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
तापसी पन्नू की ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज होने की घोषणा की है। इस फिल्म में आठ साल की लड़की के महान क्रिकेटर बनने के सफर को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इसके साथ ही ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म के लिए तापसी ने अच्छी खासी मेहनत भी की है।
कौन हैं मिताली राज
क्रिकेट का जाना माना नाम मिताली राज महिला क्रिकेट की शानदार खिलाड़ी हैं। अपने करियर में उन्होंने एक दिवसीय मैचों मे लगातार 7 बार 50 रन बनाए हैं। इसके अलावा चार वर्ल्ड कप में मिताली राज ने भारत का नेतृत्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications