Poonam Pandey की मौत की वजह को लेकर सनसनीखेज खुलासा, सर्वाईकल कैंसर से नहीं गई जान!
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर जिस तरह से सामने आई उसने हर किसी को दंग कर दिया। पूनम पांडे की मौत की खबर से पूरा फिल्म जगत सदमे में चला गया।
सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी गई कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जिसने भी पूनम पांडे की मौत की खबर सुनी उसे इसपर यकीन ही नहीं हो रहा था, लोगों को लग रहा था कि यह कोई फर्जी खबर है। लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि हुई की पूनम मांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
लेकिन मौत की खबर के बाद अब पूनम पांडे को लेकर एक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो पूनम पांडे की मौत सर्वाईकल कैंसर से नहीं बल्कि ड्रग्स की ओवरडोज से हुई है।
पूनम पांडे के करीबी सूत्रों का कहना है कि पूनम पांडे की मौत की वजह कुछ और है। जूम से बातचीत के दौरान पूनम पांडे के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाईकल कैंसर से नहीं बल्कि ड्रग्स के ओवरडोज से हुई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि पूनम पांडे ने किस तरह का नशा किया था।
पूनम पांडे की मौत को लेकर उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पूनम पांडे को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश लाया गया। ड्रग्स ओवरडोज से मौत की खबर पर भी पूनम के परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
जूम की रिपोर्ट के अनुसार पूनम पांडे की मौत से उनके बॉडीगार्ड भी सदमे में है। बॉडीगार्ड अमीन खान ने कहा कि मुझे अभी इसपर कुछ भी नहीं कहना है, मैं खुद सदमे में हूं। यूपी में पूनम पांडे के घर पर ताला लगा है। उनके परिवार वालों ने मुझे पूनम की मौत की खबर नहीं दी है।
बता दें कि पूनम पांडे की टीम की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पूनम की मौत की जानकारी दी गई थी। टीम की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि यह सुबह हमारे लिए मुश्किलभरी है। हमे आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पूनम पांडे की सर्वाईकल कैंसर से मौत हो गई है। हम निजती की अपील करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications