घरवालों से बागी होकर सोहेल और सीमा ने आर्य समाज मंदिर में की थी शादी, 24 साल बाद हो रहे अलग

मुंबई, 13 मई: एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान अपनी फैशन डिजाइनर पत्नी सीमा सचदेव से अलग हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोहेल खान और सीमा शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। सीमा और सोहेल के अलग होने की खबरों से सोशल मीडिया पर लोग हैरत में हैं। सीमा और सोहेल 24 साल से शादी में हैं। दोनों ने एक दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद परिवार से बगावत करते हुए शादी की थी।

कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे दोनों

कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे दोनों

सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। मुंबई में सोहेल खान से उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड ने कराई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और मिलने-जुलने लगे। दोनों को जल्दी प्यार हो गया और एक साल के भीतर ही शादी करने का फैसला किया। मुश्किल ये थी कि सीमा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था।

मंदिर में की थी शादी

मंदिर में की थी शादी

सीमा के परिवार ने जब शादी के लिए रजामंदी देने से इनकार कर दिया तो दोनों ने बगावती तेवर दिखाते हुए आर्य समाज के एक मंदिर में शादी कर ली, ये साल 1998 की बात है। शादी हो जाने का पता चलने पर सीमा के परिवार ने भी दोनों को अपना आशीर्वाद दे दिया। सीमा और सोहेल खान के दो बेटे और निर्वाण और योहान हैं।

Recommended Video

    Bollywood Actor Sohail Khan और Seema ले रहे Divorce, फैमिली कोर्ट में डाली अर्जी | वनइंडिया हिंदी
    पहले भी आई थीं दोनों में अनबन की खबरें

    पहले भी आई थीं दोनों में अनबन की खबरें

    सोहेल खान और सीमा की शादी के बुरे दौर से गुजरने को लेकर पहले भी बातें होती रही हैं। कुछ साल पहले भी इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थीं कि दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस पर कोई खास रिएक्शन नहीं आया था।

    फैशन डिजाइनर हैं सीमा

    फैशन डिजाइनर हैं सीमा

    सीमा खान पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वह मुंबई में महीप कपूर और सुजैन खान की पार्टनरशिप में 'बांद्रा 190' नाम से फैशन स्टोर चलाती हैं। इस स्टोर में खूबसूरत लहंगे से लेकर साड़ियों तक बहुत कुछ मिलता है। मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अतीत में सीमा खान के ब्रांड के आउटफिट पहनती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+