सोहेल खान के लिए सीमा सजदेह ने जिस शख्स से तोड़ी सगाई, अब उसी से सालों बाद फिर हुआ प्यार, किया खुलासा
Seema Sajdeh Mystery Man: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सजदेह इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया।
सोहेल खान से तलाक के बाद सीमा सजदेह अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए शो में लव लाइफ को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों बिजनेसमैन विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। सीमा ने शो में अपनी सहेलियों से नए बॉयफ्रेंड को मिलवाया लेकिन झलक नहीं दिखाई।

जानकारी के मुताबिक, सीमा सजदेह की लाइफ में सोहेल खान को डेट करने से पहले बिजनेसमैन विक्रम आहूजा से शादी करने वाली थीं। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन बाद में सोहेल खान की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। विक्रम से रिश्ता टूटने के बाद सीमा सजदेह ने सोहेल खान से साल 1998 में भागकर शादी कर ली। लेकिन अब सोहेल खान से शादी टूटने के बाद एक बार फिर सीमा की जिंदगी में विक्रम की एंट्री हो गई है।
कौन है विक्रम आहूजा?
सीमा सजदेह के मिस्ट्रीमैन विक्रम आहूजा एक बिजनेसमैन हैं। वह करोड़पति देवेन्द्र आहूजा के बेटे हैं। विक्रम ने 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के एमडी के रूप में काम किया है। इसके अलावा वह सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर भी रह चुके हैं। विक्रम और सीमा का काफी पुराना प्यार है उस वक्त सीमा सोहेल खान को जानती भी नहीं थीं।
बता दें कि, सीमा सजदेह और सोहेल खान की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। दोनों ने भागकर शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, कपल की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। लेकिन शादी के 24 साल बाद कपल ने अचानक तलाक का ऐलान किया। सीमा ने सोहेल को तलाक क्यों दिया इसको लेकर उन्होंने खुलासा नहीं किया। लेकिन वह काफी समय से अलग रह रही थीं। अब 44 साल की उम्र में सीमा फिर से प्यार हो गया है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार, इतने करोड़ किए खर्च, क्या लॉरेंस गैंग से डर गए भाईजान?












Click it and Unblock the Notifications