पल भर में टूटा 24 साल का रिश्ता, फिर भी सोहेल खान से अलग होने के बाद सीमा बोलीं-'मुझे किसी की नहीं परवाह'

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 24 साल की शादी के बंधन में रहने के बाद अब अलग होने का फैसला कर लिया है। अब सीमा ने एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड के मशहूर कपल सोहेल खान और सीमा सजदेह ने भले ही एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों अपने लव गोल्स के लिए जाने जाते थे। इस साल की शुरूआत में ही दोनों ने अपने तलाक की अर्जी दी थी। अब इस पर सीमा सनदेह ने चुप्पी तोड़ते हुए इस शादी को तोड़ने की वजह बताई।

सोहेल खान से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी

सोहेल खान से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी

24 साल का साथ यूं एक पल में टूटना जाहिर है सोहेल खान और सीमा के लिए एक बड़ी बात होगी। लगबग साल 2017 से ही दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना शुरू कर दिया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में आई खटास को लेकर तमाम अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने इस अफवाह को सच साबित करते हुए इस साल की शुरूआत में तलाक के लिए अर्जी डाली। अब इसी को लेकर लंबे समय बाद आखिरकार सीमा सनदेह ने चुपपी तोड़ी।

क्यों लिया तलाक का फैसला?

क्यों लिया तलाक का फैसला?

सीमा सनदेह और सोहेल खान ने तलाक का फैसला क्यों लिया इसी को लेकर सीमा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया और अपने तलाक पर खुलकर बातचीत की। सीमा ने कहा कि, 'अगर मुझे इस बात को लेकर सोच में डूबना होता, तो मैं कर ही लेती। ये बहुत डार्क जगह है जिसमें आप आराम से खो सकते हैं। लेकिन मैंने दूसरी तरफ रहना सही समझा। यही चीज मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाती है'।

'मैंने अपने पास से सारी निगेटिविटी खत्म कर दी'

'मैंने अपने पास से सारी निगेटिविटी खत्म कर दी'

तलाक के बाद अपनी जिंदगी को लेकर सीमा सनदेह ने आगे कहा कि, 'आपके बच्चे, फैमिली मेंबर्स, भाई और बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख पाएगा। बहन या बेटी को इस तरह नहीं देख सकते। इसलिए आप लगातार उस इंसान के लिए परेशान रहते हैं। यही वजह है कि मैंने जिंदगी को पॉजिटिव नजरिए से देखना शुरू कर दिया है। मैंने अपने पास से सारी निगेटिविटी खत्म कर दी है।

'मुझे किसी चीज की नहीं परवाह'

'मुझे किसी चीज की नहीं परवाह'

सीमा ने आगे कहा कि, 'अब मैं अपनी लाइफ में उस मुकाम पर पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी चीज की परवाह नहीं है। लोगों को पता है कि सीमा कौन हैं। उनका परिवार कौन है मेरे पेरेंट्स, बच्चे, भाई-बहन और आस-पास मौजूद लोग जानते हैं कि वो कौन हैं'।

24 साल के बाद लिया तलाक का फैसला

24 साल के बाद लिया तलाक का फैसला

आपको बता दें कि, साल 1998 में सोहेल खान और सीमा सनदेह ने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी की थी। दोनों की शादी के लिए घर वाले बिल्कुल भी राजी नहीं थे जिसकी वजह उनको ये कदम उठाना पड़ा। बाद में परिवार वालों की रजामंदी मिलने के बाद दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम के रिती रिवाज से हुई। लेकिन शादी के 24 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया जो कि उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+