दिशा सालियान की मौत का खुला राज, CBI ने बताया सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के साथ आखिर क्या हुआ था

Disha Salian Case: लोगों को लग रहा था कि दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली थी या फिर उनकी मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश थी। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दिशा सालियान की मौत कैसे हुई है।

Disha Salian Case: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की दो साल पहले मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा सालियान ने मुंबई के मलाड की एक ऊंची बिल्डिंग से कूदकर कथित रूप से सुसाइड कर लिया था। लेकिन दिशा के परिवार वाले और उनके करीबी ये मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर दिशा सालियान की मौत कैसे हुई थी। कई लोगों को लग रहा था कि दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली थी या फिर उनकी मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश थी। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दिशा सालियान की मौत कैसे हुई है।

दिशा सालियान की मौत एक दुर्घटना

दिशा सालियान की मौत एक दुर्घटना

आपको बता दें कि सीबीआई ने अपनी जांच में दिशा सालियान की मौत को एक दुर्घटना बताया है। सीबीआई के अनुसार दिशा सालियान की मौत नशे में धुत होकर अपना संतुलन खोकर बिल्डिंग से नीचे गिरने के कारण हुई है। सीबीआई के बायन के बाद ये साफ हो गया है कि दिशा सालियान और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं था।

सीबीआई ने दिशा की मौत पर दी सफाई

सीबीआई ने दिशा की मौत पर दी सफाई

जानकारी केअनुसार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान की मौत के कुछ दिन बाद ही सुशांत की भी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार दिशा सालियान की मौत गत 8 जून 2020 में हुई थी जबकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत गत 14 जून 2020 में हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले थे। दोनों की मौत में सिर्फ 7 दिनों का अंतर था।

पुलिस ने सुसाइड बताकर केस किया था बंद

पुलिस ने सुसाइड बताकर केस किया था बंद

यही वजह थी कि पुलिस इन दोनों मौतों को एक साथ जोड़कर इनकी जांच कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा सालियान की मौत पर बहुत बवाल मचा था। दिशा के घरवालों ने इस केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि उस समय पुलिस ने इस मामले को सुसाइड बताकर केस बंद कर दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ कोई संबंध नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ कोई संबंध नहीं

वहीं सीबीआई ने भी दिशा सालियान की मौत के मामले में अलग से कोई केस दर्ज नहीं किया था। इसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले मामले से जोड़कर इसकी जांच की जा रही थी। हालांकि अब सीबीआई ने कहा है कि सुशांत और दिशा के केस का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। दिशा की मौत एक दुर्घटना है जिसकी वजह उनका अत्याधिक नशे में होना था।

दिशा की मौत को लेकर हो रही थी राजनीति

दिशा की मौत को लेकर हो रही थी राजनीति

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिशा सालियान के पैरेंट्स ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत के नाम पर राजनीति की जा रही है और कुछ नेता दिशा की मौत संबंधी परिस्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं। इससे उनकी बेटी की छवि खराब हो रही है। वहीं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीबीआई के अधिकारियों ने उस पार्टी की रिकॉर्डिंग और चश्मदीदों के बयानों की जांच की थी, जिसमें दिशा सालियान मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+