'सिंगल झुमका' में पार्टनर को धोखा देती हैं सयानी, असल जिंदगी में इसी डर से नहीं करना चाहती शादी

मुंबई, 20 अगस्त। सयानी गुप्ता जल्द ही अमेजन मिनी टीवी सीरीज काली पीली टेल्स में नजर आएंगी। इस सीरीज में कुल 6 कहानियां हैं जिसमे मुंबई में रहने वाले लोगों के जीवन को दिखाया गया है। जो मुंबई में रहकर लोगों से प्यार की उम्मीद करते हैं, उनके करीब आने की कोशिश करते हैं, खुद मुंबई में स्वीकार किए जाने की कोशिश करत हैं। सयाली काली पीली टेल्स में सिंगल झुमका की कहानी में नजर आएंगी। इसमे उनके साथ प्रियांशु पेनयुली और भुवन अरोड़ा नजर आएंगे।

 मैं इस तरह के धोखे के लिए तैयार नहीं

मैं इस तरह के धोखे के लिए तैयार नहीं

सयानी इस सीरीज में एक ऐसी महिला का किरदार अदा कर रही हैं जोकि अपने पार्टनर ने धोखा देती है लेकिन वह यह तय नहीं कर पा रही हैं कि उन दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया है या अभी कुछ बाकी है। लेकिन सयानी एक तरफ जहां इस सीरीज में धोखा देने वाली पार्टनर का किरदार निभा रही हैं तो दूसरी तरफ सयानी को व्यक्तिगत जीवन में इस तरह के धोखे के लिए तैयार नहीं हैं।

 हमे सोच बदलने की जरूरत

हमे सोच बदलने की जरूरत

सयानी ने कहा कि अब समय बदल गया है और हमे भी बदलने की जरूरत है। मुझे लगता है कि समय बदल रहा है और इसकी सच्चाई में भी बदलाव आया है। इसके आगे मुझे ये लगता है कि आदमी अपनी पार्टनर के साथ धोखा कर रहा है और पत्नी उसे पकड़ लेती है यह अब सामान्य कहानी है। सिंगल झुमका में महिला आदमी के साथ धोखा कर रही है और आदमी उसे पकड़ लेता है और उससे बात करने की कोशिश करता है। लेकिन वह पुरुषवादी सोच से ग्रसित नहीं है, वह बात करके समझने की कोशिश करता है कि आखिर तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो।

 लोग परिपक्वता से संभाले रिश्तें

लोग परिपक्वता से संभाले रिश्तें


सिंगल झुमका आशिमा का किरदार निभा रही सयानी अपने पार्टनर से कहती हैं कि उसने उसे धोखा दिया है। ये सुनकर सयानी का पार्टनर दुखी होता है लेकिन वह इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश करता है और इसे सुलझाने की कोशिश करता है। वह शांत स्वभाव से चीजों का समाधान करने की कोशिश करता है। सयानी कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि कपल्स इस गंभीरता से रिश्तों में समस्याओं का हल निकाल सके।

 इसी वजह से शादी नहीं करना चाहती

इसी वजह से शादी नहीं करना चाहती


हालांकि सीरीज में सयानी रिश्तों को गंभीरता से संभालने की बात करती हैं लेकिन व्यक्तिगत जीवन में उनका मानना है कि असल जिंदगी में अगर मेरे साथ ऐसा हो तो वह ऐसा नहीं कर पाएंगी। सयानी कहती हैं कि बहुत पीड़ादायक होता है, धोखा मिलना कतई अच्छा नहीं होता है, फिर आप चाहे जो भी हो। लेकिन ये बहुत होता है, सच कहूं तो मैं सोचकर भी डर जाती हूं और यही वजह है कि मैं शादी नहीं करना चाहती हूं, मैं सोचती हूं कि अगर ऐसा हुआ तो।

मैं माफ नहीं कर पाऊंगी

मैं माफ नहीं कर पाऊंगी

सयानी कहती हैं कि आजकल लोगों के पास विकल्प बहुत हैं। हर कोई एक दूसरे तक पहुंच सकता है। मुझे ओपन रिलेशनशिप समझ नहीं आता है, मैं सिर्फ यह बता रही हूं कि मुझे कैसा महसूस होता है। यही वजह है कि मैं कहती हूं कि नहीं भाई शादी तो नहीं करनी है, कुछ हो गया तो मैं नहीं माफ कर पाउंगी। काश मैं सिंगल झुमका की आशिमा की तरह कूल बन पाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+