'क्योंकि हम भारतीय हैं', लंदन के एयरपोर्ट पर Satish Shah ने रेसिस्‍ट कमेंट का दिया करारा जवाब, कर दी बोलती बंद

एक्टर सतीश शाह का लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट पर मजाक उड़ाया गया। इस पर एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जिससे उन्होंने भारतीयों का दिल जीत लिया।

Satish Shah Viral Tweet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सतीश शाह अपनी जबरदस्त एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने अपनी अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। वहीं सतीश शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि वह लंदन में एयरपोर्ट पर रेसिज्म का शिकार हो गए।

सतीश शाह ने की लंदन एयरपोर्ट में इस शख्स की बोलती बंद

सतीश शाह ने की लंदन एयरपोर्ट में इस शख्स की बोलती बंद

सतीश शाह का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि, कैसे हीथ्रो स्टाफ हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? इस पर एक्टर ने मुंहतोड़ जवाब दिया और गर्व से कहा कि, 'क्योंकि हम भारतीय हैं'।

प्राउट स्माइल के साथ दिया ये जवाब

प्राउट स्माइल के साथ दिया ये जवाब

सतीश शाह ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, हीथ्रो स्टाफ ने जब हैरान होकर मेरे सामने ये सवाल किया कि, 'आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? तो मैंने अपनी प्राउड स्माइल के साथ जवाब दिया कि, क्योंकि हम भारतीय हैं'। सतीश शाह के इस ट्वीट पर तमाम यूजर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्टर के जवाब की फैंस कर रहे वाहवाही

सतीश शाह का ये ट्वीट देखकर सभी ने अपने साथ हुई इस तरह की घटनाओं को याद किया। वहीं कुछ फैंस ने जय हिंद कहकर उनकी जमकर तारीफ की। सतीश शाह के इस ट्वीट को फैंस सोशल मीडिया पर खूब लाइक और लगातार रीट्वीट भी कर रहे हैं।

'हमें आप पर गर्व है सतीश भाई'

'हमें आप पर गर्व है सतीश भाई'

एक यूजर ने लिखा है, 'हमें आप पर गर्व है सतीश भाई।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'अगली बार एक लाइन और ऐड करके कह दीजिएगा कि आज वो लोग जो कुछ भी अफॉर्ड कर पा रहे हैं वो भारत के पैसों की वजह से कर रहे हैं, जो उनके पूर्वजों ने यहां से लूटा है।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये अंग्रेज जिंदगी भर नहीं सुधरेंगे।' एक ने कहा- 'उनसे कहते कि तुम आकर हमारा दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्ट देखो तब पता लगेगा कि हीथ्रो कहां टिकता है'।

सतीश शर्मा का वर्कफ्रंट

सतीश शर्मा का वर्कफ्रंट

सतीश शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर में टीवी सीरियल के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। सतीश शाह आखिर बार साल 2014 में फिल्म 'हमशक्ल्स' में देखा गया था। इसके अलावा वह साल 2017 में 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+