'तुम्हारे लिए एक सीट रहेगी खाली', Satish Kaushik को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, धूमधाम से मनाएंगे बर्थडे

सतीश कौशिक के जन्मदिन पर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर उनको याद कर भावुक हो गए। एक्टर ने सतीश के साथ पुरानी यादों का एक वीडियो को शेयर किया है।

Anupam Kher

Satish Kaushik Birthday Special: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर अगर आज हमारे बीच होते तो वह अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। अब एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर एक्टर को याद कर भावुक हो गए।

सतीश कौशिक के बर्थडे पर अनुपम खेर हुए इमोशनल
अनुपम खेर अपने इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक के साथ पुरानी यादों का एक वीडियो शेयर किया साथ ही उन्होंने अपने दोस्त के लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखा। अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में यह भी घोषणा की वह सतीश कौशिक का आज यानी 13 अप्रैल की शाम स्पेशल तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आज बैसाखी के दिन आप 67 साल के हो गए होंगे, लेकिन आपके जीवन के 48 साल तक मुझे आपका जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला। इसलिए मैंने फैसला किया है कि आज शाम को हम आपके जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ सीट खाली होगी, मेरे दोस्त आओ और हमें जश्न मनाते देखो।'

एक्टर को याद कर फैंस हुए भावुक
इस वीडियो में अनुपम खेर, अनिल कपूर और सतीश कौशिक की साथ में कई सारी तस्वीरें हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि, तीनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी और सभी एकसाथ काफी समय व्यतीत करते थे। फिलहाल अनुपम खेर की इस वीडियो को देख फैंस इमोशनल हो गए और खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नहीं रहे सतीश कौशिक
बता दें कि, मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में 9 मार्च को निधन हो गया था। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। खबरों की मानें तो, सतीश कौशिक को देर रात दिल का दौरा पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+