बहू ऐश्वर्या राय के होंठों को लेकर ये क्या बोल गए ससुर अमिताभ बच्चन!, लिप कलर देख उड़े थे सबके होश
Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: इन दिनों ये खबर चारों तरफ फैली हुई है कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच भी अनबन चल रही है।
ऐश्वर्या राय का अजीबोगरीब लिप कलर
इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के यूनीक लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगी दी थी। उस साल आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की पर्पल लिपस्टिक ने तबाही मचा दी थी।

ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक
कान फिल्म फेस्टिवल 2016 के रेड कार्पेट पर पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय अपनी ड्रेस के साथ मैच करती हुई पर्पल लिपस्टिक लगाकर पहुंची थीं जिसे देखने के बाद लोग शॉक्ड हो गए थे। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। वह ऐसे रंग की लिपस्टिक देखकर हैरान थे।
ऐश्वर्या राय की पर्पल कलर की लिपस्टिक
ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ ऐश्वर्या राय का लिप कलर देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। उस समय ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं इस अजीबोगरीब लुक के लिए लोगों ने ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना भी की थी और इंटरनेट पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया था।
अमिताभ बच्चन ने किया था बहू ऐश्वर्या का बचाव
जिस समय परिवार की बहू ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ रहा था, उस समय ससुर अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस का बचाव करते नजर आए थे। डीएनए से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था- पर्पल कलर की लिपस्टिक में क्या गलत है? ये उनके होंठों को सुंदर बना रहा है। सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हालांकि पहले ऐसा नहीं था।
'सोशल मीडिया आवाज और अवसर देता है'
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा था- पहले सोशल मीडिया नहीं था तो आपको पता नहीं चलता था कि लोग आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। आज सोशल मीडिया पर लोग सामने ही सबकुछ कह देते हैं।ये सब सोशल मीडिया पर होता रहता है। एक-दो दिन चलेगा और फिर कुछ नया टॉपिक आ जाएगा। सोशल मीडिया हर किसी को आवाज और अवसर, दोनों देता है। इसमें गलत क्या है।
ऐश्वर्या राय को लेकर पोस्ट नहीं करते अमिताभ बच्चन
लोगों की मानें तो अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बेटी श्वेता बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और यहां तक कि नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन वह जानबूझकर ऐश्वर्या राय बच्चन या आराध्या बच्चन के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications