पब्लिसिटी स्टंट था 'केडी: द डेविल' का 'सरके चुनर' गाना! अब डायरेक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई
फिल्म केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर' को लेकर हाल ही में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं। गाने के बोल आपत्तिजनक थे और कोरियोग्राफी के कारण सोशल मीडिया पर दर्शकों से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। विरोध इतना बढ़ गया कि गाने को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा।

मामला केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। फिल्म मेकर्स को कानूनी नोटिस भी भेजा गया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही और संजय दत्त को नोटिस जारी किया। खबरों के मुताबिक, इस विवाद के बीच नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया गया। जिससे मामला और संवेदनशील बन गया। अब इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर प्रेम का बयान सामने आया है।
डायरेक्टर प्रेम का बयान
फिल्म के निर्देशक प्रेम ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें गाने के हिंदी बोलों की पूरी समझ नहीं थी। प्रेम के अनुसार, उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन लिखा था, जबकि हिंदी का ट्रांसलेशन गीतकार रकीब आलम ने किया था। उन्होंने यह भी माना कि हिंदी भाषा की सीमित जानकारी के कारण वे विवादित शब्दों को समझ नहीं पाए।
'पब्लिसिटी स्टंट' के आरोपों से इनकार
कुछ लोगों ने इस विवाद को फिल्म की पब्लिसिटी से जोड़कर देखा, लेकिन निर्देशक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म एक इमोशनल कहानी पर आधारित है और यह गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था। प्रेम ने यह भी बताया कि साउथ के कई हिस्सों में इस गाने को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। विवाद के बाद मेकर्स ने तुरंत कदम उठाते हुए गाने के विवादित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। नए वर्जन को सेंसर बोर्ड के पास दोबारा भेजा जाएगा। प्रेम ने यह भी कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।
नोरा फतेही की प्रतिक्रिया
नोरा फतेही ने भी इस पूरे विवाद से खुद को अलग बताते हुए कहा कि उन्हें हिंदी बोलों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी छवि के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने अनुमति नहीं दी थी। 'केडी: द डेविल' में ध्रुव सर्जा समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications