Sara Tendulkar: शुभमन नहीं इस एक्टर से डेटिंग? सारा तेंदुलकर की लव लाइफ में आया नया शख्स, कौन हैं वो खुशनसीब

Sara Tendulkar Dating Rumors: क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सिर्फ एक स्टारकिड ही नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और क्लासी स्टाइल के लिए जानी जाने वाली सारा अब एक बार फिर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

अब तक उनका नाम लंबे समय से क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया, और इंस्टाग्राम पर उनकी कमेंट बॉन्डिंग भी फैंस की नजरों से नहीं छुपी। लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे ने अनफॉलो कर दिया है।

sara tendulkar

यहां तक की शुभमन गिल ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि वह इस समय केवल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अब, फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट ने नया खुलासा किया है कि सारा तेंदुलकर की जिंदगी में एक नया शख्स आ चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि 'गली बॉय' के एमसी शेर, यानी सिद्धांत चतुर्वेदी हैं।

सारा और सिद्धांत की बढ़ती नजदीकियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा और सिद्धांत के बीच की दोस्ती अब धीरे-धीरे एक खास रिश्ते में बदल रही है। उन्हें कई बार एक साथ समय बिताते देखा गया है, लेकिन दोनों इस रिश्ते को अब तक प्राइवेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, "सिद्धांत और सारा का रिश्ता अभी शुरुआती स्टेज में है। दोनों फिलहाल इसे पब्लिक नहीं करना चाहते। उनके साथ को किसी की नजर न लगे, इसलिए वो ज्यादा लो-प्रोफाइल रह रहे हैं।"

पहले नव्या नंदा से जुड़ा था नाम

आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम इससे पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार डिनर आउटिंग्स और इवेंट्स में साथ देखा गया था। लेकिन उन खबरों को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया।

सारा तेंदुलकर: क्रिकेटर की बेटी, ग्लैमर की क्वीन

सारा तेंदुलकर का बॉलीवुड से कोई ऑफिशियली डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। वो अक्सर ब्रांड शूट्स और इवेंट्स में नजर आती हैं, और उनकी मौजूदगी हर बार चर्चा में आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+