शुभमन गिल से पहले 'कोहली' को डेट कर चुकीं हैं सारा तेंदुलकर, लोगों ने कहा था धोखेबाज, आखिर क्या है सच्चाई?

Sara Tendulkar and Himansh Kohli: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन दिनों सारा तेंदुलकर का नाम भरतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है। दरअसल सारा तेंदुलकर वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया के सभी मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम और शुभमन गिल को चीयर करने के लिए पहुंची थीं। वह स्टेडियम में शुभमन गिल की पारी के समय काफी उत्साहित नजर आती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं वह स्टेडियम के बाहर भी शुभमन गिल के साथ स्पॉट हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि शुभमन गिल से पहले सारा का नाम बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली के साथ जोड़ा गया था।

सारा तेंदुलकर-हिमांश कोहली का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल से पहले हिमांश कोहली के साथ जोड़ा गया था। कुछ समय पहले दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। सिर्फ इतना ही नहीं कई मौकों पर हिमांश कोहली और सारा तेंदुलकर को एकसाथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

himansh kohli

हिमांश कोहली ने रिश्ते को लेकर किया था बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली का नाम ब्रेकअप होने के बाद भी जब सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाने लगा तो उन्होंने मीडिया के सामने आकार इस बात को स्वीकार किया था कि ब्रेकअप के बाद सारा और वो अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड के बारे में भी कैमरे पर बताया था। हिमांश कोहली ने बताया था- मैं फिलहाल टीवी एक्ट्रेस अबिगल जैन को डेट कर रहा हूं।

दिल्ली के रहने वाले हैं हिमांश कोहली
आपको बता दें कि हिमांश कोहली मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन काम के सिलसिले में अब वह मुंबई में रहते हैं। उन्होंने साल 2011 में दिल्ली में रेडियो मिर्ची में रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चैनल वी के डेली सोप ओपेरा 'हमसे है लाइफ' के साथ एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी। उन्होंने इस सीरियल में लीड हीरो राघव ओबेरॉय का किरदार निभाया था।

हिमांश कोहली ने 2014 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
इसके बाद साल 2014 में फिल्म 'यारियां' रिलीज हुई जिसमें हिमांश कोहली लीड हीरो के रूप में दिखाई दिए थे। दिव्या कुमार खोसला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। साल 2017 में चार और फिल्मों में नजर आए थे, जिनमें 'जीना इसी का नाम है', 'स्वीटी वेड्स एनआरआई', 'रांची डायरीज' और 'दिल जो न कह सका' का नाम शामिल है। हालांकि ये कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।

सारा अली खान-शुभमन गिल का ब्रेकअप
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर से पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ा था। दोनों के डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था, लेकिन इसी बीच सारा तेंदुलकर के साथ दोबारा शुभमन गिल का नाम जुड़ने लगा और लोगों को लगा कि सारा अली खान और शुभमन का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि सारा अली खान ने इस रिश्ते को लेकर कभी किसी से कोई बात नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+