Sara Ali Khan का ब्रेकअप पर छलका दर्द, साल 2020 को बताया 'मनहूस', बोलीं-'वो बहुत ही बुरा वक्त था'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहा। उनकी एक के बाद एक सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। अब एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद इस पर खुलकर बात की है।
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस 'सिंबा' में नजर आईं थी। वहीं साल 2020 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी जिसमें 'लव आज कल, 'कुली नंबर 1' शामिल है। हालांकि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी। इसी के साथ उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। इस पर अब एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद खुलकर बात की है।

सारा अली खान का छलका दर्द
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस बारे में हाल ही में हुए एक चैट के दौरान बात की। उन्होंने बताया कि, साल 2020 अब तक उनका सबसे बुरा साल रहा। जानकारी के मुताबिक, साल की शुरूआत उनके ब्रेकअप से हुई थी और फिर धीरे-धीरे उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी गलतियां स्वीकार की।

ब्रेकअप की वजह से टूट गईं थी एक्ट्रेस
ऐसी खबरें थी कि, फिल्म 'लव आजकल' के रिलीज होने से पहले ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का ब्रेकअप हो गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि रिश्ता टूटने के साथ-साथ यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। सारा अली खान ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में की थी।

'साल 2020 में मेरे लिए सबसे बेकार साल था'
अब सारा अली खान ने एक पोडकास्ट शो में बताया कि, साल 2020 में मेरे लिए सबसे बेकार साल था। इस साल की शुरूआत ब्रेकअप से हुई और फिर यह सिलसिला फिल्में फ्लॉप होने तक और ज्यादा खराब रहा। यह बहुत बुरा साल था और इसका अधिकांश हिस्सा इंटरनेट पर है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बीच यह भी कहा कि, उन्हें उस वक्त ट्रोलिंग से इतना असर नहीं पड़ा। क्योंकि वह पहले ही अपनी पर्सनल लाइफ से इतनी परेशान थीं।

ट्रोलिंग से नहीं पड़ा फर्क
सारा अली खान ने आगे कहा कि, 'इंटरनेट पर इतनी ट्रोलिंग हुई कि वास्तव में मुझे इतना फर्क नहीं पड़ा। अगर आप फिर से दिल तोड़वाएंगे, दुखी, थके हुए, डरे हुए, घबराया हुआ, क्या फर्क पड़ता है 20 लोग पढ़ रहे हैं, खुद अपने अंदर इतना गुस्सा हो रखा था क्योंकि आप खुद इतने परेशान हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

सारा अली खान का वर्कफ्रंट
वहीं सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था। जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इसके बाद वह जल्द ही 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन', 'मेट्रो इन दिनों' और मर्डर मुबारक में नजर आने वाली हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications