सारा अली खान ने कान्स फिल्म फेल्टिवल के लिए वेस्टर्न छोड़ क्यों चुना देसी लुक? बोलीं- 'भारतीयता पर गर्व है'
कान्स फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान का डेब्यू था। एक्ट्रेस ने रेड कारपेट पर इंडियन ड्रेस में वॉक किया। उन्होंने बताया कि आखिर वेस्टर्स छोड़ उन्होंने इंडियन लुक ही क्यों पसंद किया।

Sara Ali Khan Cannes Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। ये फेस्टिवल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया गया है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। जहां तमाम एक्ट्रेसेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए वेस्टर्न लुक को चुना वहीं सारा अली खान इंडियन ड्रेस में डेब्यू किया।
सारा ने क्यों चुना इंडियन लुक?
सारा अली खान के इस इंडियन लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। सारा अली खान की यह ड्रेस अबु जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई है। आइवरी क्रीम कलर के लहंगे में सारा अली खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अब बताया कि आखिर वेस्टर्न लुक को छोड़ उन्होंने इंडियन लुक क्यों चुना।
एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह
जब सारा अली खान से पूछा गया कि, रेड कार्पेट पर डेब्यू करके उन्हें कैसा लगा। तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'काफी नर्वस थी'। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से यहां आना चाहती थी, और जब मैं यहां पर हूं तो मुझे यकीन नहीं हो रहा। एक्ट्रेस ने इंडियन लुक चुनने की वजह बताते हुए कहा, 'हमेशा से अपनी भारतीयता पर गर्व रहा है। यह स्टाइल मॉर्डन और ट्रेडिशनल इंडियन दोनों है।'
इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया डेब्यू
कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने डेब्यू किया। जिसमे सारा अली खान के अलावा, मानुषी छिल्लर, सनी लियोन, ईशा गुप्ता और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। वहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय भी मुंबई से अपनी बेटी आराध्या के साथ रवाना हो चुकी हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर इस बार एक्ट्रेस किस लुक में नजर आएंगी। फिलहाल सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस के कान्स लुक सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications