Koffee with Karan: सारा अली खान विजय देवरकोंडा को करना चाहती हैं डेट, एक्‍टर ने दिया ये प्‍यारा सा जवाब

Sara Ali Khan wants to date Vijay Deverakonda, the actor gave this cute answer

मुंबई, 12 जुलाई: कॉफ़ी विद करण सीज़न 7 इन दिनों जमकर चर्चा में है। इस शो का नया टीजर रिलीज हुआ जिसमें कॉफी काउच पर दो खूबसूरत अभिनेत्रियां नजर आएंगी जो बड़ी पक्‍की दोस्‍त भी हैं। ये एक्‍ट्रेस जोड़ी है सारा अली खान और जान्‍हवी कपूर की। सारा अली खान ने करण जौहर के इस शो में खुलासा कि एक्‍टर विजय देवरकोंडा उनका क्रश हैं जिन्‍हें वो डेट करना चाहती हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब साउथ के इस हैंडसम एक्‍टर विजय देवरकोंडा ने सारा अली खान को प्‍यारा सा रिप्‍लाई किया है।

सारा अली खान का क्रश हैं विजय देवरकोंडा

सारा अली खान का क्रश हैं विजय देवरकोंडा

बता दें कॉफी विद करण के नए शो का टीज जो आज पहले रिलीज़ हुआ, उसमें सारा अली खान तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा पर अपने क्रश होने का खुलासा करती है। सारा को होस्ट करण जौहर ने उस लड़के का नाम बताने को कहा जिसे वह फिल्म इंडस्ट्री से डेट करना चाहेंगी तो सारा ने विजय का नाम लिया था।

देवरकोंडा ने सारा को दिया ये प्‍यारा सा जवाब

देवरकोंडा ने सारा को दिया ये प्‍यारा सा जवाब

देवरकोंडा ने मंगलवार शाम कॉफी विद करण के शो के प्रोमो का वीडियो सामने आने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब दिया उन्‍होंने सारा के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें लिखा था, "मुझे आप कैसे कहते हैं, देवरकोंडा। सबसे प्यारा। आपको बड़ा सा हग और मेरा ढ़ेर सारा प्‍यार। "

एक शो में सारा ने इस एक्‍टर को बताया था अपना क्रश

एक शो में सारा ने इस एक्‍टर को बताया था अपना क्रश

कॉफी विद करण के पिछले सीजन में सारा अली खान अपने एक्‍टर पापा सैफ अली खान के साथ आई थी तब उन्‍होंने कार्तिक आर्यन पर उस समय अपने क्रश का खुलासा किया था, और उन्होंने कुछ समय के लिए उन्‍हें डेट भी किया था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

"क्या तुम विजय को पसंद करती हो?

इस बार जब शो करण जौहर ने पूछा "सारा, मुझे एक लड़के का नाम बताओ जो आपको लगता है कि जिन्‍हें आप डेट करना चाहते हैं? झिझकते हुए सारा को पहले कहते हुए सुना जाता है, "नहीं नहीं, नहीं," और फिर एक विराम के बाद विजय देवरकोंडा का नाम लेती हैं। जान्हवी कपूर जोर से हंसती हैं। इसके बाद करण कहते हैं जान्हवी को वर्तमान में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया है, इस पर सारा जान्‍हवी की तरफ मुड़ती है पूछती हैं, "क्या तुम विजय को पसंद करती हो?"


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+