भारी बर्फबारी में सारा अली खान ने किए बाबा केदरानाथ के दर्शन, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फैंस हुए इमोशनल
हाल ही में सारा अली खान भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने केदारनाथ पहुंची। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

Sara Ali Khan Kedarnath Dham: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर शिव के दर्शन करने के लिए अलग-अलग प्रसिद्ध मंदिर की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बाबा के दर्शन करने केदारनाथ पहुंची। भारी बर्फबारी में भी उन्होंने बाबा के दर्शन किए।
सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
बता दें कि सारा अली खान का केदारनाथ धाम से पुराना नाता है। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस केदारनाथ में लगभग 2 महीने तक रहीं। वहीं अब एक बार फिर लंबे समय बाद एक्ट्रेस बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन पर लिखा, ''पहली बार जब मैं इस स्थान पर आई थी तो मैंने कभी कैमरे का सामना तक नहीं किया था। आज मैं इसके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। धन्यवाद केदारनाथ आज मैं जो हूं, मुझे वो बनाने के लिए और यह सब देने के लिए।"
फैंस ने सशांत सिंह राजपूत को किया याद
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे सारा अली खान केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी में भी एक शीला पर बैठकर प्रार्थना कर रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस केदारनाथ मंदिर के बाहर खड़े होकर पोज देती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने लाल रंग की शॉल पहनी हुई है और ठंड के कारण पूरी तरह खुद को कवर किया है।
वायरल हो रही फोटोज
सारा अली खान की इन तस्वीरों को फैंस काी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पता नहीं क्यों इन तस्वीरो को देखकर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की यह फिल्म बहुत अच्छी थी। इन तस्वीरों को देखकर सुशांत को मिस कर रहा हूं।'
फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने किया डेब्यू
बता दें कि, साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत ने अहम भूमिका निभाई थी। खास बात ये है कि फिल्म केदारनाथ के बाद दोनों के अफेयर की अफवाह खूब उड़ी। सुशांत सिंह राजपूत भले ही नहीं रहे लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications