Viral Video: एकसाथ एक होटल में क्या कर रहे थे सारा अली खान और शुभमन गिल? इस वीडियो ने खोली रिश्ते की सच्चाई

सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शुभमन गिल के साथ नजर आ रही हैं।

Sara Ali Khan Video बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बेहद ही कम समय में सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस बन गईं। एक्ट्रेस को बॉलीवुड में कुछ ही समय हुआ है कि वह कभी अपने फैशन सेंस को लेकर तो कभी फोटोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। अब इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिससे उनके रिश्ते की अटकलों को और हवा दे दी।

सारा अली खान और शुभमन गिल दिखे एकसाथ

सारा अली खान और शुभमन गिल दिखे एकसाथ

सारा अली खान और उनका रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा होनी शुरू हो गई। दरअसल, सारा अली खान और शुभमन गिल के दो वीडियो सामने आए हैं। पहली वीडियो में सारा और शुभमन को एक होटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों फ्लाइट में एक दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आए।

होटल से साथ में बाहर निकलते दिखी सारा

हले वीडियो में सारा को गुलाबी रंग का टैंक टॉप और सफेद जॉगर्स पहने एक होटल की लॉबी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह बाहर निकलीं उनके पीछे एक शख्स और जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शुभमन गिल है। इसके बाद अगली वीडियो में सारा अली खान को उसी शख्स के साथ प्लेन में साथ बैठे देखा जा सकता है।

फ्लाइट में भी दिखे एकसाथ

दूसरे वीडियो में, सारा को एक फ्लाइट में फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। जिसके बाद वह तुरंत अपनी सीट की ओर जाती हैं और वह किसी ऐसे शख्स के साथ बैठती हैं जिसे वीडियो में दिखाया नहीं गया। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शख्स भी शुभमन गिल जैसा ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बता दें कि सारा अली खान और शुभमन गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हां, वह वही है इसलिए मुझे लगता है कि वे आधिकारिक तौर पर डेटिंग कर रहे हैं"। एक ने लिखा, "जब तक वह उसका मैच देखने नहीं आती, तब तक विश्वास नहीं होगा''।

इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है सारा अली खान का नाम

इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है सारा अली खान का नाम

इन दोनों को लेकर तब अफवाहों का सिलसिला शुरू हुआ जब सारा-शुभमन को एकसाथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब ये वीडियो इन अफवाहों को सही साबित कर रही है। बता दें कि इससे पहले सारा अली खान का नाम दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+