सारा अली खान ने पहली बार दिखाया इतना बोल्ड अंदाज, बिकिनी वीडियो पर लोग सैफ से करने लगे सवाल
मुंबई, 16 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान की हाल फिलहाल में कोई नई फिल्म नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के चलते वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों सारा छुट्टी मनाने के लिए मालदीव गई हुई हैं। मालदीव से सारा लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। यूं तो सारा के तस्वीरें सोशल मीडिया पर लाखों लाइक बटोरती ही हैं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी बोल्ड तस्वीरें इस दफा शेयर कर दी हैं, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

बिकिनी में शेयर किया है वीडियो
मालदीव में सारा का समंदर के किनारे काफी वक्त गुजर रहा है। यहीं से सारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सारा ने ब्लू और व्हाइट ट्यूनिक में रिलेक्स मूड में हवा खा रही हैं। सारा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- तुम सागर की एक बूंद नहीं हो। तुम एक बूंद में पूरा सागर हो - रूमी। सारा का ये वीडियो फैंस को इतना पंसद आ रहा है कि इसे 8 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में सारा बिकिनी में पेड़ पर लेटकर पोज देती नजर आ रही हैं।
ट्रोल भी किया जा रहा
सारा की इन तस्वीरों और वीडियो को लाखों लाइक मिल रहे हैं तो कई लोगों ने कमेंट कर उनको असहज करने वाली बातें भी कही हैं। कई यूजर्स ने बिकिनी में इस तरह पोज देने को बेशर्मी कहा है। वहीं एक यूजर ने तो कमेंट में सैफ अली खान को अपनी बेटी पर ध्यान देने और उनको इस तरह के कपड़े पहनने से रोकने तक की सलाह दे डाली है।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहीं सारा
एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली ने अपने फिल्म करियार की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से की थी। जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके बाद वो सिंबा जैसी हिट फिल्म में नजर आईं। इसके अलावा सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल में भी काम किया था। सारा ने आखिरी फिल्म वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' की थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। इन दिनों वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में काम कर रही हैं। जल्दी ही ये फिल्म रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications