कार से उतर कर भागीं सारा अली, पैपराजी ने पूछा क्या हुआ? तो बोलीं-मेरा फोन...
मुंबई, 06 दिसंबर: एक्ट्रेस सारा अली खान उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जो पैपराज़ी के साथ काफी दोस्ताना हैं। एक्ट्रेस को अक्सर शहर में हर बार फोटो खिंचवाने के लिए शटरबग्स के साथ हल्का-फुल्का हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। शुक्रवार को वह डबिंग स्टूडियो गई थीं। वहां से लौटते वक्त जैसे ही वह गाड़ी में बैठीं उन्हें याद आया कि उनका मोबाइल फोन उनके पास नहीं है। इस दौरान उनकी फोटो खींचने वाले पैपराजी पर भी सारा अली खान भड़क गई थी।

सारा अली खान ने कार से उतरकर लगाई दौड़
सारा अली खान आज डबिंग स्टूडियों में रिकॉर्डिंग के लिए पहुंची थीं। जाते वक्त उन्होंने हंसते मुस्कुराते पोज दिए लेकिन जब वह बाहर निकलीं तो उनके होश उड़ गए। उन्हें अहसास हुआ कि उनका फोन उनके पास नहीं है। सारा गाड़ी से निकलकर स्टूडियो की तरफ दौड़ीं। वहां चेक करके आईं लेकिन फोन नहीं था। जब वह वापस लौटती हैं तो पैपराजी फिर उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगती है।

रिकॉर्डिंग स्टूडियो में डंबिंग के लिए आईं थीं सारा
इस पर सारा अली झुंझला जाती हैं और कहती हैं, 'अरे आप लोग फोटोज खींच रहे हो, यहां मेरा फोन गुम गया है।' इसके बाद वह कार में बैठ जाती हैं। कुछ फोटोग्राफर्स उनसे पूछते हैं, मैम फोन मिला तो वह कहती हैं, 'हां मिल गया। सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का है। जहां सारा अली खान स्पॉट हुईं थीं।
सारा ने अपने बॉडीगॉर्ड की वजह से पैपराजी से हाथ जोड़कर माफी मांगी
कुछ दिनों पहले सारा ने अपने बॉडीगॉर्ड की वजह से पैपराजी से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि सारा के अपनी नई फिल्म 'अतरंगी रे' के गाने 'चका चक' के लॉन्च से लौटते समय उनके गार्ड ने एक शख्स को धक्का दे दिया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था कि सारा अपनी कार के पास जा रही हैं। वह आसपास खड़े मीडियावालों से पूछ रही हैं, 'किधर है, किधर है, जिसको गिराया.' सभी लोग कहते हैं, 'जिसको गिराया वह चले गए।' इसके बाद सारा अली खान पलटकर अपने बॉडीगॉर्ड को समझाते हुए कहती हैं, 'आप प्लीज किसी को धक्का मत दो, प्लीज ऐसा मत करो। इसके बाद सारा माफी मांगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications