Koffee With Karan: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ सारा अली खान हुईं थी फिजिकल? एक्ट्रेस ने बताया ये टॉप सीक्रेट
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सारा अली खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ अपने इंटिमेट मोमेंट्स शेयर किए।
मुंबई, 16 जुलाई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सेकड एपिसोड में बी टाउन की बेस्ट फ्रेंड जाह्नवी कपूर और सारा अली खान नजर आई। ये एपिसोड फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर था। शो के दौरान करण जौहर ने सारा अली खान से कईं सवाल पूछे जिसका जवाब देना एक्ट्रेस के लिए बड़ी डील थी। सारा से रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने पूछा- एक्स के साथ सेक्स? तो जानिए एक्ट्रेस ने इसके जवाब मे क्या कहा।

करण जौहर ने खोले सारा अली खान के राज
करण जौहर का शो कॉफी विद करण और कॉन्ट्रोवर्सी मानों एक सिक्के के दो पहलू हैं। हर सीजन में करण जौहर अपने साथ नई कॉन्ट्रोर्सी लेकर आते हैं। हाल ही में कॉफी विद करण का सातवां सीजन शुरू हुआ है। जिसमे बी-टाउन की नई सेंसेशन अभिनेत्रियां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आई। शो में उनके करियर और फ्यूचर प्लैंस को लेकर काफी बातचीत हुई, मगर करण जौहर जब तक दूसरो की पर्सनल लाइफ को खोले न तब तक शो का मूड सैट कैसे होगा।

सारा ने बताए एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़े सीक्रेट्स
शो दौरान सारा और जाह्नवी ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने एक्स बॉयफ्रैंड के साथ बिताए कुछ ऐसे लम्हों का भी जिक्र कर डाला, जिन्हें जानने के बाद यकीनन नर्मता राय को शॉक लगने वाला है। जी, हां शो में रैपिड फॉयर राउंड के दौरान करण के सवालों का जवाब देते हुए सारा ने न सिर्फ अपने एक्स बॉयफ्रैंड के साथ बिताए पलों के बारे में बताया, बल्कि अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े सिक्ररेट भी कह डाले।

एक्स को लेकर क्या बोलीं सारा?
रैपिड फायर राउंड में जब करण ने सारा से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने अपने एक्स के साथ सेक्स किया था, तो इसके जवाब में सारा ने कहा कि हां नही या असाधारण परिस्थितियों में। इस जवाब को सूनने के बाद करण और जाह्ववी अपनी हंसी रोक नही पाए। पूरा सेट तीनों की हंसी से गुंज उठा। सारा का ये जवाब सुनकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि इस बात के बारे में बताना तो नही चाहती थी, लेकिन गलती से उनके मुंह से बात निकल गई।

रणवीर सिंह की दीवानी हैं सारा
इतना ही नही करण से बातचीत के दौरान सारा ने रणवीर सिंह को लेकर वह क्या सोचती हैं, इसका खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि वह रणवीर को बहुत पंसद करती हैं। इतना की अगर उन्हें मौका मिले तो वह उनसे शादी करने को भी तैयार हैं। उन्हें फर्क नही पड़ता की रणवीर शादीशुदा है। सारा के जवाब में उनकी रणवीर के लिए दीवानगी झलक रही थी, लेकिन यह जवाब शायद दीपिका को न पसंद आए।

साउथ के इस स्टार को डेट करना चाहती हैं सारा
अपने फ्यूचर हसबैंड के बारे में बताते हुए सारा ने बताया कि उन्हें आमिर खान जैसा हसबैंड चाहिए, जोकि इमोशन, ह्यूमरस, मैच्योर और समझदार हो। कुछ इसी तरह का जवाब सैफ ने भी लास्ट सीजन में दिया था, जब उनसे सारा के हसबैंड से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस दौरान सारा ने बताया कि वह साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा को काफी पसंद करती हैं और अगर उन्हें मौका मिलेगा तो उन्हें डेट करना चाहेंगी। हालांकि यह कंफेशन करना सारा को काफी भारी पड़ा क्योंकि सारा के इस जवाब के बाद शो खत्म होने तक जाह्नवी उन्हें विजय के नाम से चिड़ाती रही।












Click it and Unblock the Notifications